लाइफस्टाइल

Romantic Shayari For Girlfriend and Boyfriend: अपनी दिलरुबा को भेजें ये मोहब्बत भरी शायरी, रिश्ते में घूल जाएगी मिठास

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 31, 2024, 02:45 PM IST

Romantic Shayari For Girlfriend and Boyfriend: वो कहावत तो आपने खूब सुनी होगी कि अगर मोहब्बत रूठ जाए तो दुनिया की हर एक चीज बुरी लगती है। इस बात में वाकई दम तो है। अगर कपल्स के बीच लड़ाई हो जाए तो उनका दिल कहीं नहीं लगता है। फिर अपने पार्टनर को मनाने की पूरी कोशिश की जाती है। गिफ्ट्स से लेकर शायरियां भी कही जाती है। अगर आपकी भी महबूबा आपसे नाराज हो गई है तो इन शायरी को शेयर कर आप अपने रिश्ते में मोहब्बत की मिठास घोल सकते हैं।

Image

Romantic Shayari For Girlfriend and Boyfriend

Romantic Shayari For Girlfriend and Boyfriend: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हो या फिर पति-पत्नी ये रिश्ता बेहद खास होता है। प्यार को दुनिया के सबसे हसीन ऐहसासों में से एक है। ऐसे में कपल्स अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए तरह तरह की प्लानिंग करते हैं। लंच या डिनर डेट से लेकर सरप्राइज गिफ्ट तक, कपल्स अपने पार्टनर को हर दिन स्पेशल फील कराना चाहते हैं। लेकिन कई बार रिलेशन में लड़ाई झगड़े भी हो जाते हैं। जैसे हमारे हाथों की उंगलियां बराबर नहीं होती है ठीक वैसे ही हर व्यक्ति का मूड भी अच्छा नहीं होता है। किसी ना किसी बात को लेकर कपल्स के बीच लड़ाईयां होती रहती हैं। ऐसे में कपल्स अपने पार्टनर को मनाने के लिए गिफ्ट्स, चॉकलेट, टेबी बीयर जैसी तमाम चीजें देते हैं। लेकिन फिर भी पार्नटर नहीं मानता या मानती है। ऐसे में आप कुछ रोमांटिक शायरी के जरिए अपनी दिलरूबा को मना सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन रोमांटिक शायरी लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनी रूठी महबूबा का दिल वापस से जीत सकते हैं। यहां देखें गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के लिए रोमांटिक शायरी।

Romantic Shayari For Girlfriend and Boyfriend in Hindi

1. कुछ सोचता हूँ तो तेरा ख्याल आ जाता है,

कुछ बोलता हूँ तो तेरा नाम आ जाता है,

कब तक छुपा के रखूं दिल की बात को,

तेरी हर अदा पर मुझे प्यार आ जाता है।

2. लिख दूँ तो लफज़ तुम हो,

सोच लूँ तो ख्याल तुम हो,

माँग लूँ तो मन्नत तुम हो,

और चाह लूँ तो मोहब्बत भी तुम ही हो।

3. उसके साथ रहते रहते हमे चाहत सी हो गयी,

उससे बात करते करते हमे आदत सी हो गयी,

एक पल भी न मिले तो न जाने बेचैनी सी रहती है,

दोस्ती निभाते निभाते हमे मोहब्बत सी हो गयी,

4. जी चाहता हैं तुम से प्यारी सी बात हो,

हसीं चाँद तारे हो, लंबी सी रात हो।

5. आपको पा कर अब खोना नहीं चाहते

इतना खुश हो कर अब रोना नहीं चाहते

यह आलम है हमारा आपकी जुदाई का

आँखों में नींद है मगर सोना नहीं चाहते…!!!

6. दिल में तेरी चाहत

लबों पे तेरा नाम है

तू मोहब्बत कर या ना कर

मेरी जिंदगी तेरे नाम है

7. मंजिल भी तुम हो तलाश भी तुम हो,

उम्मीद भी तुम हो आस भी तुम हो,

इश्क भी तुम हो और जूनूँ भी तुम ही हो,

अहसास तुम हो प्यास भी तुम ही हो।

8. चुपके से आकर इस दिल में उतर जाते हो,

सांसों में मेरी खुशबु बनके बिखर जाते हो,

कुछ यूँ चला है तेरे इश्क का जादू,

सोते-जागते तुम ही तुम नज़र आते हो

9. तमन्ना है मेरे मन की हर पल साथ तुम्हारा हो

जितने भी सांसे चले हैं हर सांस पर नाम तुम्हारा हो।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article