शादी करने से पहले हर कोई ये चाहता है कि उसे ऐसा जीवनसाथी मिले जिसके साथ वह अपनी बाकी की जिंदगी हंसी-खुशी काट सके। लेकिन हर किसी के साथ ऐसा हो नहीं पाता है। बहुत से लोग शादी करते हैं लेकिन उनकी शादी ज्यादा चल नहीं पाती है। आपसी असहमतियों और विवादों के कारण दोनों अलग हो जाते हैं। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए जरूरी है शादी के पहले होने वाले पार्टनर को अच्छी तरह समझ लें।
आज हम यहां उन लड़कियों की मदद कर रहे हैं जो अपने लिए ऑनलाइन किसी डेटिंग ऐप या फिर मैट्रिमोनियल साइट पर अपने लिए पार्टनर तलाश रही हैं। ऑनलाइन जीवन साथी ढूंढ़ने वाली लड़कियां इन चार सवालों को गांठ बांध लें और अपना लाइफ पार्टनर बनाने से पहले लड़के से जरूर पूछें और उसके बाद ही निर्णय लें:
पास्ट के बारे में पूछें
आप उससे उसके पास्ट से जुड़े सवाल पूछें। पूछें कि क्या कोई गर्लफ्रेंड रही है, अगर हां तो अभी उसके साथ कैसा रिश्ता है। ब्रेकअप क्यों हुआ। दोबारा मिले तो क्या करोगे?
फ्यूचर प्लानिंग पूछें
होने वाले पार्टनर से जानने की कोशिश करें कि वह भविष्य में परिवार को कैसे मैनेज करेगा। बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल भी जरूर पूछें। इससे उसके भावनात्मक पार्ट की जानकारी मिल सकती है।
एक दूसरे की रूचि को जानें
होने वाले पार्टनर से उसके लाइक्स और डिसलाइक्स भी पूछें। अपनी भी बताएं। इससे शादी के बाद आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
करियर से रिलेटेड सवाल करें
अपने होने वाले जीवन साथी से करियर रिलेटेड सवाल करना ना भूलें। उससे यह भी पूछें कि क्या आपके जॉब करने से उसे कोई दिक्कत तो नहीं होगी। यह भी पूछें कि अगर भविष्य में उनकी जॉब नहीं रहती हैं तो वह घर कैसे संभालेंगे।
ये कुछ बुनियादी बातें है दो हर उस लड़की को पूछनी चाहिए जो ऑनलाइन लाइफ पार्टनर तलाश रही है। ये बातें सही फैसला लेने में मदद करेंगी और शादी के बाद लाइफ को स्मूथ रखेंगी।
