लाइफस्टाइल

Ratan Tata Motivitaional Quotes: सफलता चूमेगी कदम, अगर मान ली रतन टाटा की ये बातें, पढ़ें उनके अनमोल विचार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 22, 2024, 03:56 PM IST

Ratan Tata Motivitaional Quotes (रतन टाटा के प्रेरक विचार): रतन टाटा (Ratan Tata) किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उनकी गिनती देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में की जाती है। उनके अनमोल विचार आज भी युवाओं को काफी प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़े उनके 10 अनमोल विचार।

Image

Ratan Tata Motivational Quotes

Ratan Tata Motivitaional Quotes (रतन टाटा के प्रेरक विचार): रतन टाटा (Ratan Tata) देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं। वो (Ratan Tata) सिर्फ देश ही बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध हैं। रतन टाटा (Ratan Tata) से दुनियाभर के लोग काफी प्रभावित रहते हैं। रतन टाटा (Ratan Tata) के आदर्श, विचार, सिद्धांत सभी आज कल के युवाओं को नई दिशा दिखाने का काम करते हैं। इसके साथ ही इनके अनमोल विचार लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। रतन टाटा (Ratan Tata) के अनमोल विचार को फॉलो कर आप भी सफलता की नई ऊंचाईयों तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए रतन टाटा (Ratan Tata) के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जिसे पढ़ आप हमेशा मोटिवेटेड रहेंगे।

Ratan Tata Motivitaional and Inspirational Quotes in Hindi

1. 'जीवन में केवल अच्छी शैक्षिक योग्यता या अच्छा करियर ही काफी नहीं है। इसके साथ आपका लक्ष्य होना चाहिए कि एक संतुलित और सफल जिंदगी जिया जाये। संतुलित जीवन यानी कि आपका अच्छा स्वास्थ्य, लोगों से अच्छे संबंध और मन की शान्ति; यह सब कुछ अच्छा होना चाहिए।'

2. हम लोग इस दुनिया में केवल एक मोबाइल के रिचार्ज की तरह है, जो अपनी वैलिडिटी के बाद समाप्त हो जायेगा, हम सभी की वैलिडिटी है। यदि हम भाग्यशाली रहे तो कम से कम 50 साल तो जिएंगे ही, इन 50 सालों में केवल 2500 वीकेंड्स होते हैं। क्या तब भी हमें केवल काम ही काम करने की जरुरत है? जीवन को इतना भी कठिन मत बनाइये कि खुशियां आपसे दूर रहें।

3. आपका जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ होता है, इसकी आदत बना लो।

4. दूसरों की नकल करने वाले व्यक्ति थोड़े समय के लिए सफलता तो प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन वे जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

5. तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है, किसी को इसका दोष मत दो। अपनी इस गलती से सीखो और जीवन में आगे बढ़ो।

6. 'सांत्वना पुरस्कार केवल स्कूल में ही देखने को मिलता है। कुछ स्कूलों में जब-तक आप पास होते तब-तक परीक्षा दे सकते हैं। लेकिन बाहर की दुनिया का नियम अलग हैं, वहां हारने वाले को दूसरा मौका नहीं मिलता।'

7. टीवी का जीवन असली नहीं होता और ना ही जिंदगी टीवी सीरियल की तरह नहीं होती है। असल जीवन में आराम नहीं होता, सिर्फ और सिर्फ काम होता है।

8. अच्छी पढ़ाई करने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले अपने दोस्तों को कभी मत चिढ़ाओ। एक समय ऐसा आएगा जब तुम्हें उसके नीचे भी काम करना पड़ सकता है।

9. कोई भी लोहे को नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन इसकी खुद की ही जंग इसे नष्ट कर देती है! इसी तरह एक व्यक्ति को कोई भी नष्ट नहीं कर सकता है, लेकिन खुद की मानसिकता उसे बर्बाद कर सकती हैं।

10. मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता। मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article