लाइफस्टाइल

Happy New Year 2023 Rangoli: नए साल पर बनाएं ऐसी आसान रंगोली, देखने में लगेगी सुंदर, यहां चेक करें डिजाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 07:43 PM IST

Happy New Year 2023 Rangoli: अगर आप भी नए साल पर रंगोली बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां दिए गए रंगोली डिजाइन को जरूर चेक करें। यह रंगोली न केवल बनाने में आसान है बल्कि देखने में भी बेहद खूबसूरत है।

Image

Happy New Year 2023

Photo : iStock

Happy New Year 2023 Rangoli: नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नया जोश, भरोसा और संकल्प भी साथ लेकर आता है। हर कोई इस दिन को खास तरीके से मनाना चाहता है। हालांकि, समय के साथ ही नए साल के जश्न को मनाने का तरीका भी बदल गया है। कोई इस दिन को यादगार बनाने के लिए बाहर जा कर पार्टी करता है तो कोई धार्मिक कार्यक्रम से नए साल का आगमन करता है।

नए साल के अवसर पर हम अपने दोस्तों और परिवार जनों के अलावा सगे संबंधियों को भी शुभकामनाएं देते हैं। कोई कार्ड बनाकर या गिफ्ट खरीद कर न्यू ईयर 2023 विश करता है तो कोई इस खास दिन पर रंगोली बना कर नए साल का स्वागत करता है। अगर आप भी नए साल पर रंगोली बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां कुछ बेहतरीन आईडिया देख सकते हैं।

हिंदू परंपरा में रंगोली को शुभ माना जाता है। नए साल पर भी हम रंगोली बनाकर आने वाले जीवन के लिए मंगल कामना कर सकते हैं।

रंगोली को अलग-अलग रंग, चावल और आटे के अलावा फूलों से भी बनाया जा सकता है। यहां दी गई डिजाइन बनाने में भी बेहद आसान हैं और देखने में और भी ज्यादा सुंदर हैं।

नए साल पर आप अपने घर के द्वार पर रंगोली बना सकते हैं। इसके साथ ही घर के अंदर जगह जगह पर भी रंगोली की छोटी डिजाइन बनाई जा सकती हैं।

नए साल में केवल तारीख ही नहीं बदलती बल्कि हमारे मन में भी आने वाले समय को लेकर एक नया विश्वास आता है। इस दिन हम अपनी पुरानी गलतियों और असफलताओं से सीख लेते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने का प्रण लेते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article