लाइफस्टाइल

Top 5 Janmashtami Special Rangoli Design: जन्माष्टमी की सुबह आंगन में बनाएं कृष्णा के नाम की रंगोली, खिलखिलाते हुए होगा कान्हा का आगमन, देखें टॉप 5 रंगोली डिजाइन फोटो

Top 5 Janmashtami Special Rangoli Design (टॉप 5 जन्माष्टमी की रंगोली डिजाइन फोटो): कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आंगन में सुंदर सी रंगोली बनाकर भगवान श्री कृष्ण का स्वागत करना है, तो ये वाली रंगोली की लेटेस्ट, टॉप, ट्रेंडी रंगोली की डिजाइन्स में से अपनी पसंद वाली डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं।

Image

Krishna Janmashtami Rangoli Design Photo

Top 5 Janmashtami Special Rangoli Design (टॉप 5 जन्माष्टमी की रंगोली डिजाइन फोटो): हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। रोहिणी नक्षत्र के संयोग में मध्य रात्रि को कान्हा जी का जन्म हुआ था, और इस दिन को सभी कृष्ण भक्त बहुत हर्ष और उल्लास के साथ अब कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। जन्माष्टमी पर पूजा पाठ तो व्रत करने के साथ साथ घर की साज सज्जा का भी खास महत्व है। ऐसे में जन्माष्टमी की सुबह ही आप अपने आंगन को खूबसूरत सी रंगोली की डिजाइन से सजा सकते हैं। देखें लेटेस्ट, टॉप, यूनिक, ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइन फोटो, जन्माष्टमी की रंगोली नई फोटो।

जन्माष्टमी स्पेशल रंगोली डिजाइन फोटो, Janmashtami Rangoli Design Photo New

Janmashtami Rangoli Design Photo (Photo Credit - Sneh Art/Madhuri Rangoli Art)

Janmashtami Rangoli Design Photo (Photo Credit - Sneh Art/Madhuri Rangoli Art)

कान्हा जी के लिए कोई बहुत ही क्यूट सी रंगोली का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो पालने में झूलते नटखट नंदलाल की रंगोली बहुत ही ज्यादा प्यारी है। जन्माष्टमी के लिए ये तो रंगोली बेस्ट रहेगी। वहीं कार्टून लुक वाली रंगोली बनानी है तो दूसरी रंगोली की डिजाइन भी काफी अच्छी है।

Simple Rangoli Design (Photo Credit - Rangoli Nation)

Simple Rangoli Design (Photo Credit - Rangoli Nation)

बिगिनर्स को अगर बहुत ही सिंपल और सुंदर से लुक वाली रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो वे ये वाली कृष्णा नाम की रंगोली, मोरपंख और बांसुरी बहुत ही सुंदर लगेगी।

Flower Rangoli Design New (Photo Credit - Sneh Art)

Flower Rangoli Design New (Photo Credit - Sneh Art)

असली फूलों से बनी कृष्णा की छवि वाली ये रंगोली भी जन्माष्टमी पर बहुत अच्छी लगेगी। ऐसी रंगोली बहुत ही यूनिक है, आपको इस डिजाइन को जरूर ही इस जन्माष्टमी पर आंगन में ट्राई करना चाहिए।

Janmashtami Ke Rangoli Design (Photo Credit - Poonam Patil/Chaitali Art)

Janmashtami Ke Rangoli Design (Photo Credit - Poonam Patil/Chaitali Art)

कोलम पैटर्न की ये रंगोली की डिजाइन तो मटकी फोड़ और बॉर्डर वाली रंगोली भी इन दिनों ट्रेंड में है। जरूर ही आपको ये वाली रंगोली की डिजाइन अपने घर के द्वार या मंदिर में बनाना चाहिए।

Easy Rangoli Design (Photo Credit - Shruti Rangoli Art)

Easy Rangoli Design (Photo Credit - Shruti Rangoli Art)

मोर पंख और दीप, बांसुरी के साथ लिखे कृष्ण नाम वाली ये रंगोली की डिजाइन भी बहुत आर्कषित लग रही है। जन्माष्टमी की सुबह जरूर ही आपको ये वाली रंगोली की लेटेस्ट डिजाइन्स में से अपनी पसंद वाली डिजाइन सेलेक्ट करके रिपीट करना ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article