लाइफस्टाइल

Rajasthani Leheriya Saree: नवरात्रि पर लहराएं लाल लहरिया साड़ी, पल्लू देख डोलेगा पियाजी का मन तो मोहल्लेभर से मिलेगी खूब तारीफ

Red Leheriya Saree Designs: अगर आपने अभी तक नवरात्र के लिए साड़ी नहीं ली है तो आपको राजस्थान की खास लहरिया साड़ी जरूर देखनी चाहिए। लहरिया प्रिंट और हल्के फैब्रिक वाली ये साड़ी आपको पूजा के दौरान कम्फर्ट के साथ-साथ क्लासी लुक भी देगी। आइये आज हम आपको लहरिया साड़ी की जबरदस्त वरायटी दिखाते हैं।

Image

jodhpur style latest leheriya saree designs pics

Red Leheriya Saree Designs: नवरात्र के दिन नजदीक हैं और हर घर में महिलाएं तैयारी करने में लगी हुई हैं। माता की चौकी से लेकर माता के श्रृंगार तक, नवरात्र में हर चीज का खास ख्याल रखा जाता है। पूजा के दौरान महिलाएं खुद भी सज-धजकर तैयार होती हैं। अगर आपने अभी तक नवरात्र के लिए साड़ी नहीं खरीदी है तो आपको राजस्थान की खास लहरिया साड़ी को एक नजर जरूर देखना चाहिए। लहरिया साड़ी कई सारी वरायटी में आती हैं और इनका हल्का फैब्रिक आपको आराम भी देता है। पिछले कुछ समय में इस साड़ी का क्रेज बढ़ता हुआ नजर आया है।

लहरिया बांधनी साड़ी

bandhej leheriya saree designs pics

bandhej leheriya saree designs pics

बंधेज या बांधनी स्टाइल में लहरिया साड़ी की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसका एक कारण साड़ी का जोरदार डिजाइन भी है। इस तरह की साड़ी को अगर आप मैचिंग जुलरी के साथ पहन लें तो हर कोई बस आपको ही देखेगा।

ऑर्गेंजा लहरिया साड़ी

organza saree designs

organza saree designs

ऑर्गेंजा पैटर्न में भी लहरिया साड़ी आती है। आजकल तो मार्केट में इसकी मांग ही बढ़ने लगी है। नवरात्र की पूजा में ऑर्गेंजा साड़ी वैसे भी बॉडी पर हल्की दिखती है और काफी कम्फर्टेबल रहती है।

शिफॉन लहरिया साड़ी

chiffon leheriya saree price online

chiffon leheriya saree price online

लहरिया साड़ी असल में शिफॉन प्रिंट वाली ही होती है। ये सबसे पुराना डिजाइन है। शिफॉन की लहरिया साड़ी का ये डिजाइन आप मिनिमल जूलरी के साथ कैरी करके और भी हसीन दिख सकती हैं।

कॉटन लहरिया साड़ी

cotton leheriya saree designs photo

cotton leheriya saree designs photo

कई सारी महिलाएं कॉटन की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप चाहें तो कॉटन फैब्रिक में भी लहरिया साड़ी खरीद सकती हैं। ऐसा साड़ियां मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं।

सिल्क लहरिया साड़ी

silk leheriya saree pattern photo

silk leheriya saree pattern photo

आप अगर सिल्क साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो आप इसे लहरिया प्रिंट में भी पहन सकती हैं। ये एलिगेंट लुक के साथ स्टाइलिश भी लगती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article