लाइफस्टाइल

Propose Day Wishes for Wife: मैरिड लाइफ में लगाएं रोमांस का तड़का, पत्नी को खास अंदाज में दें प्रपोज की शुभकामना

Propose Day Wishes to Wife, Happy Propose Day my Wife: पत्नियां किसी भी पुरुष के जीवन की सबसे करीबी साथी होती हैं। वो ताउम्र सुख दुख में साथ खड़ी रहती हैं। हम यहां कुछ मैसेज, कोट्स और शायरी दे रहे हैं। आप प्रपोज डे के इन शुभकामना संदेशों के जरिए अपनी पत्नी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। यहां देखें प्रपोड डे विशेज फॉर वाइफ:

Propose Day Wishes to Wife, Happy Propose Day wife

हैप्पी प्रपोज डे माइ वाइफ (Photo: iStock)

Propose Day Quotes for Wife: वेलेंटाइन वीक में आज प्रपोज डे है। इस दिन को प्यार के इजहार का दिन माना जाता है। प्रेमी-प्रेमिकाएं एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। शादीशुदा कपल्स भी प्रपोज डे को यादगार बना सकते हैं। वो भी एक दूजे से अपनी मोहब्बत का इजहार कर सकते हैं। पत्नियां तो प्यार जताने में पीछे नहीं रहतीं, लेकिन कहीं ना कहीं मर्द पत्नी से अपने दिल की बात कहने में हिचकिचाता है। अगर आप भी ऐसा महसूस करते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। हम यहां कुछ मैसेज, कोट्स और शायरी दे रहे हैं। आप प्रपोज डे के इन शुभकामना संदेशों के जरिए अपनी पत्नी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। यहां देखें प्रपोड डे विशेज फॉर वाइफ:

Propose Day Wishes for Wife in Hindi

1. सीने से लगा कर तुमसे बस इतना ही कहना है,

मुझे जिंदगी भर आप के ही साथ रहना है।

हैप्पी प्रपोज डे माय लव

2. कदम-कदम पर साथ चलेंगे, ये वादा है मेरा,

अंधेरों में भी रोशनी बनेंगे, ये वादा है मेरा.

क्या मेरी ज़िन्दगी का हमसफर बनना पसंद करोगे?

तुम्हें कभी तन्हा नहीं छोड़ेंगे, ये वादा है मेरा.

Happy Propose Day!

3. एक बात तुम्हें बतानी है,

तुम्हारे बिना अब ये जिंदगी नहीं बितानी है!

हैप्पी प्रपोज डे जानेमन

4. चांद-तारे तो नहीं तोड़ लाऊंगा तुम्हारे लिए,

पर ज़मीन पर खुशियों की महफ़िल ज़रूर सजाऊंगा.

तुम एक बार भरोसा करके तो देखो मुझ पर,

मरते दम तक सिर्फ तुम्हारा ही साथ निभाऊंगा.

Happy Propose Day!

5. तेरी मुस्कुराहट मेरी पहचान है,

तेरी खुशी ही मेरी जान है।

कुछ भी हो जाए इस जिंदगी में,

बस याद रखना तू ही मेरा अरमान है।

Happy Propose Day 2026

6. दीवाना हुआ तेरा, मुझे इंकार नहीं,

कैसे कह दूं कि मुझे तुझसे प्यार नहीं,

कुछ शरारत तो तेरी नजरों में भी है,

मैं अकेला तो इसका गुनाहगार नहीं।

Happy Propose Day!

7. दिल करता है जिंदगी तुझे दे दूं,

जिंदगी की सारी खुशियां तुझे दे दूं,

अगर तू मुझे दे भरोसा अपने साथ दे ,

यकीन मान अपनी सांसे भी कर दूं नाम तेरे

हैप्पी प्रपोज डे

8. गुरुर नहीं मगर तेरा होने का यकीन है लाज़मी है

शाम की बेरुखी में तेरे ना होने की खालिश लाजमी है

तेरे नजदीक होने पर रूह की खुशी या चेहरे की मुस्कान की तरह वह

तेरे ना होने पर मेरी दुनिया में रोशनी की कमी लाजमी है…

Happy Propose Day!

9. तलाश करूं तो कोई मिल ही जाएगा,

मगर तुम्हारी तरह मुझे कौन चाहेगा

जिन्दगी के हर मोड़ पर साथ मांगता हूं तुम्हारा,

क्या तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में उम्र भर रह पाएगा?

Happy Propose Day!

10. कसूर तो था ही इन निगाहों का,

जो चुपके से दीदार कर बैठा,

हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,

पर बेवफा ये जुबान इजहार कर बैठा।

Happy Propose Day!

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article