लाइफस्टाइल

Propose Day Shayari, Wishes: सीधे दिल तक पहुंचेगी बात, प्रपोज डे की शायरी करेगी काम

Propose Day Shayari 2 line (प्रपोज डे शायरी), Happy Propose Day Shayari Wishes: आज प्रपोज डे (Propose Day 2026) के खास मौके पर अगर आप अपने दिल की बात किसी से कहना चाह रहे हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। दिल की बात सामने वाले तक पहुंचाने का सबसे अच्छा जरिया है शायरी (Propose Day Shayari)। तो ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं प्रपोज डे की शायरी हिंदी (Propose Day Shayari in Hindi) में। इन शायरियों की मदद से आप सामने वाले से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं:

Image

प्रपोज डे पर शायरी

Happy Propose Day Shayari in Hindi: आज प्रपोज डे है। वेलेंटाइन वीक में यह दूसरे दिन सेलिब्रेट किया जाता है। यह वह दिन है जब लोग अपने दिल की बात कहने की हिम्मत जुटाते हैं। प्रपोज डे अपनी भावनाओं को सम्मान के साथ व्यक्त करने का मौका है। मोहब्बत के किसी भी रिश्ते में एक पल ऐसा आता है जब उन्हें बयां करने के लिए शब्दों की जरूरत होती है। प्रपोज डे उसी उसी जरूरत को पूरा करने का मौका देता है। यह दिन हमें बताता है कि प्यार छुपाने की चीज नहीं, साझा करने की हिम्मत है।

आज प्रपोज डे के खास मौके पर अगर आप अपने दिल की बात किसी से कहना चाह रहे हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। दिल की बात सामने वाले तक पहुंचाने का सबसे अच्छा जरिया है शायरी। तो ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं प्रपोज डे की शायरी हिंदी में। इन शायरियों की मदद से आप सामने वाले से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं:

2 line propose shayari in Hindi

1. दीवाना हुआ तेरा, मुझे इंकार नहीं,

कैसे कह दूं कि मुझे तुझसे प्यार नहीं,

कुछ शरारत तो तेरी नजरों में भी है,

मैं अकेला तो इसका गुनाहगार नहीं।

Happy Propose Day!

2. मेरे साथ कुछ दूर चलो,

अपने दिल की सारी कहानी कह देंगे।

समझ न पाए जिस बात को तुम आंखों से,

उसे हम अपनी जुबां से कह देंगे।

Happy Propose Day!

Propose Day par Shayari

3. तू ही मेरी जान और तू ही मेरा जहान है.

तड़पते हैं हम तेरे एक दीदार के लिए,

क्या तू मेरे इस प्यार से अनजान है

Happy Propose Day!

4. फिजा में महकती शाम हो तुम,

प्यार में झलकता जाम हो तुम,

सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी,

इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम!

Happy Propose Day!

Propose Day Shayari for bf

5. सिर्फ लफ़्ज़ों से प्यार नहीं होता जनाब,

धड़कनों का भी एक-दूसरे से मिलना ज़रूरी है.

मैं तो कब का अपना दिल तुम्हारे नाम कर चुका,

अब बस तुम्हारी एक 'हां' की मंजूरी ज़रूरी है>

Happy Propose Day

6. उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है,

उनसे कह नहीं पाना हमारी मजबूरी है,

वो क्यों नहीं समझते हमारी खामोशी को,

क्या प्यार का इजहार इतना जरूरी है।

Happy Propose Day!

7. तलाश करूं तो कोई मिल ही जाएगा,

मगर तुम्हारी तरह मुझे कौन चाहेगा.

ज़िन्दगी के हर मोड़ पर साथ मांगता हूं तुम्हारा,

क्या तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में उम्र भर रह पाएगा?

Happy Propose Day!

Propose Day Shayari for Wife

8. दिल मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,

दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है।

जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम,

ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है।

Happy Propose Day!

9. मुझे मशहूर न होना है,

बस तुम्हारी आँखों में बसकर चूर होना है.

मिले जो उम्र भर का साथ तुम्हारा मुझे,

तो फिर हर मुश्किल से मुझे दूर होना है.

Happy Propose Day!

10. कसूर तो था ही इन निगाहों का,

जो चुपके से दीदार कर बैठा,

हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,

पर बेवफा ये जुबान इजहार कर बैठा।

Happy Propose Day!

11. कदम-कदम पर साथ चलेंगे, ये वादा है मेरा,

अंधेरों में भी रोशनी बनेंगे, ये वादा है मेरा.

क्या मेरी ज़िन्दगी का हमसफर बनना पसंद करोगे?

तुम्हें कभी तन्हा नहीं छोड़ेंगे, ये वादा है मेरा.

Happy Propose Day!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article