लाइफस्टाइल

मच्छरों के आतंक ने कर दिया है जीना हराम, तो आज ही घर में लगाएं ये पौधे, हमेशा के लिए मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 2, 2025, 11:01 AM IST

Plants To Remove Mosquitoes: मच्छरों का आतंक तो वैसे पूरे सालभर ही रहता है, लेकिन गर्मियों और बारिश के बाद इनका कुछ ज्यादा ही आतंक बढ़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घर की बालकनी में ये पौधे लगा सकते हैं।

Image

Plants To Remove Mosquitoes

Plants To Remove Mosquitoes: गर्मियों में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है। खासकर बारिश के बाद होने वाले जलजमाव से मच्छर घर के हर कोने में अपना आतंक फैलाते हैं। इनकी वजह से डेंगू मलेरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन फिर भी इन मच्छरों से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम ऐसे पौधे के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपके घर के आस-पास मच्छर नहीं फटेकेंगे। ये मच्छरों को दूर रखने के साथ साथ घर की रौनक बढ़ाने का भी काम करेगी।

लेमन ग्रास

लेमन ग्रास की खुशबू काफी अच्छी होती है। लेमन ग्रास के पौधे का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली कई दवाओं में भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर में लेमन ग्रास का प्लांट लगा सकते हैं। इसकी खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसकी गंध से वो दूर भागते हैं।

गेंदा

गेंदा का फूल घर की बालकनी को खूबसूरत बनाने के साथ साथ मच्छरों को भगाने में भी सहायक है। इसकी तेज खुशबू से मच्छर और कीड़े दूर भाग जाते हैं। इसे आप घर की बालकनी में लगा सकते हैं।

लैवेंडर

मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए आप घर की बालकनी में लैवेंडर का पौधा लगा सकते हैं। इसकी खुशबू घर को गमकाने के साथ ही मच्छरों को दूर रखने का काम करेगी।

तुलसी

तुलसी का पौधा लगाने से भी मच्छरों के आतंक से छुटकारा मिल सकता है। तुलसी का पौधा हवा साफ करने के साथ साथ मक्खी-मच्छर को दूर रखता है।

नीम का पौधा

मच्छर, मक्खी और कीड़ों को भगाने के लिए आप नीम के पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप घर की बालकनी या रूम के अंदर नीम का पौधा लगा सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article