ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस में से एक हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।
यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐश्वर्या राय के कुछ बेहतरीन ब्यूटी सीक्रेट्स, जिसे फॉलो कर आप ऐश्वर्या राय जैसी नशीली आंखें, घने बाल और सुंदर होंठ की चाहत पूरी कर सकती हैं।
होम मेड प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
दुनियाभर के कई बड़े ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेस्डर रह चुकी ऐश्वर्या राय अपनी स्किन की देखभाल के लिए नैचुरल चीजों पर भरोसा करती हैं। इसके लिए 4 से 6 चम्मच बेसन में थोड़ा दूध और हल्दी पाउडर मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें।
ऐश्वर्या ने बताया कि वह अपनी स्किन को नैचुरली मॉस्चराइज करने के लिए दही का उपयोग करती हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने अपनी ब्यूटी सीक्रेट्स का खुलासा करते हुए बताया था कि, अभिनेत्री अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए चेहरे पर खीरे का रस लगाती हैं। खीरे में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण पाया जाता है। साथ ही हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखती हैं, इसके लिए दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीती हैं।
डाइट पर दें खास ध्यान
अभिनेत्री जंक फूड के बजाए घर का बना खाना पसंद करती हैं। खाने में ज्यादा से ज्यादा सलाद, फ्रूट्स और ग्रीन वेजिटेबल खाएं, पौष्टिक तत्त्व त्वचा की खूबसूरती को निखारने और लंबे घने बालों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
अपनी खूबसूरती से दुनिया को कायल करने वाली अभिनेत्री का दूसरा मंत्र तनाव मुक्त रहना है। तन के साथ मन का स्वस्थ रहना आपके दिमाग के खुशनुमा माहौल पर निर्भर करता है, इसलिए हमेशा खुश रहें। इससे आपके चेहरे की चमक और खूबसूरती बढ़ जाती है।
बालों को साइनी और सिल्की बनाए रखने के लिए अभिनेत्री हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखती हैं। इसके लिए नियमित हेयर ऑइलिंग करती हैं और दिन में 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं। साथ ही बाजार में मौजूद हेयर प्रोडक्ट्स के बजाए नेैचुरल हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी की ऐश्वर्या राय को जिम जाना पसंद नहीं है। अभिनेत्री अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं, योग के बिना उनके दिन की शुरुआत नहीं होती और डाइट प्लान को फॉलो करना अभिनेत्री के रुटीन का अहम हिस्सा है।
ऐश्वर्या अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती से लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। 42 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को घायल कर देती हैं। फिर चाहे कैजुअल लुक में बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर नजर आएं या रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरते हुए, अभिनेत्री हर जगह अपनी खूबसूरती से फैंस के दिल की धड़कन तेज कर देती हैं।