लाइफस्टाइल

सिर्फ बगलों में नहीं, अब बालों में भी परफ्यूम छींट रहे लोग, जानिए क्या होता है Hair Perfume और कैसे करें इस्तेमाल

Hair Perfume आजकल ब्यूटी और ग्रूमिंग का नया ट्रेंड बन चुका है। यह बालों को अच्छी खुशबू देने के साथ उन्हें फ्रेश महसूस कराता है। जानिए हेयर परफ्यूम क्या है, कैसे काम करता है और इसे इस्तेमाल कैसे करें।

Image

Hair Perfume

पहले परफ्यूम या इत्र खासतौर से सिर्फ कपड़ों तो अंडरआर्म्स पर लगाने के लिए बनाए जाते थे। लेकिन अब ब्यूटी और पर्सनल केयर की दुनिया में एक नया ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। जिसे Hair Perfume कहा जाता है। कई लोग अब अपने बालों को भी खुशबूदार रखने के लिए खास तरह के हेयर परफ्यूम का इस्तेमाल कर रहे हैं। खासकर गर्मी, बारिश या लंबे समय तक बाहर रहने के बाद बालों में पसीने, धूल या प्रदूषण की वजह से हल्की गंध आ सकती है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें : टिप-टिप बरसता पानी... मन क्यों हो जाता है भारी?

ऐसे में हेयर परफ्यूम बालों को तुरंत फ्रेश महसूस कराने का आसान तरीका माना जा रहा है। हालांकि यह सामान्य परफ्यूम से अलग होता है और इसे खासतौर पर बालों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। अगर आपने भी हाल ही में बालों में लगाने वाले परफ्यूम का नाम सुना है और सोच रहे हैं कि यह आखिर होता क्या है, तो आइए आसान भाषा में यहां समझें।

क्या होता है Hair Perfume?

Hair Perfume ऐसा फ्रेगरेंस प्रोडक्ट होता है जिसे खासतौर पर बालों पर लगाने के लिए बनाया जाता है। इसकी खुशबू लंबे समय तक बालों में बनी रह सकती है। कई हेयर परफ्यूम में ऐसी चीजें भी मिलाई जाती हैं जो बालों को रूखा होने से बचाने में मदद करते हैं। हेयर परफ्यूम खासतौर से गर्मी और बारिश में लगाने के लिए बढ़िया माना जाता है।

Hair Perfume kya hai

Hair Perfume kya hai

नॉर्मल परफ्यूम से कैसे अलग है?

साधारण परफ्यूम में अक्सर अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है। इसे सीधे बालों पर लगाने से बाल रूखे हो सकते हैं। वहीं हेयर परफ्यूम को इस तरह तैयार किया जाता है कि यह बालों के लिए लाइट रहता है और उनकी चमक भी फीकी नहीं करता है।

    हेयर परफ्यूम लगाने का सही तरीका

    हेयर परफ्यूम को बालों से थोड़ी दूरी बनाकर हल्के-हल्के स्प्रे करें। कोशिश करें कि इसे बालों की लंबाई पर लगाएं, सीधे स्कैल्प पर नहीं। जरूरत से ज्यादा स्प्रे करने से बचें। इसे आप कहीं भी लगाकर जा सकते हैं, और आपके बालों की खुशबू बहुत अच्छी बनी रहेगी और बाल सेट भी लगेंगे।

    हालांकि ये समझना जरूरी है कि, Hair Perfume सिर्फ खुशबू देता है। यह शैंपू या हेयर वॉश का विकल्प नहीं है। अगर बाल गंदे हैं या उनमें ज्यादा तेल जमा है, तो उन्हें वॉश करना पड़ेगा। इसी के साथ ध्यान रखें कि, जिन लोगों की स्कैल्प बहुत सेंसिटिव है या जिन्हें किसी फ्रेगरेंस से एलर्जी होती है, उन्हें नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article