Peacock Rangoli Designs (मोर रंगोली डिजाइन फोटो): भारत में हर दिन त्योहार है। कभी दिवाली तो कभी एकादशी, लोग त्योहारों में अपने घर को सजाने का बहाना ढूंढते रहते हैं। शादी-पार्टी हो तब भी इसे दुल्हन की तरह सजाया जाता है। रंगोली के बिना तो घर की सजावट पूरी ही नहीं होती। मंदिर के सामने और घर के आंगन में रंगोली होनी ही चाहिए।
सबसे ज्यादा फोकस इस बात होता है कि रंगोली की डिजाइन ना तो पड़ोसी के घर की रंगोली जैसी होना चाहिए, ना ही उनकी रंगोली से कम सुंदर होना चाहिए। सीधा कहें तो सबसे अलग और यूनिक डिजाइन होना चाहिए। ताकि देखने वाले देखते ही रह जाएं। इसलिए आज हम आपके लिए रंगोली का सबसे लेटेस्ट मोर डिजाइन लेकर आए हैं। मोर डिजाइन वाली रंगोली घर की शोभा बढ़ाती है। आइये यहां देखते हैं पिकॉक रंगोली के नए और खूबसूरत डिजाइन्स -
Mor Rangoli Designs / Peacock Rangoli Designs Photo / Easy Rangoli Designs Image-

peacock rangoli design with dots
दिए के साथ-साथ इस दिन घर के आंगन में रंगोली बनाना भी शुभ माना जाता है। इस डिजाइन को कॉपी करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि इसमें मोर और फूलों को मिलाकर डिजाइन तैयार किया गया है।

peacock rangoli designs for competition
अक्सर लोगों के पास अलग-अलग रंग तो होते हैं, लेकिन हर रंग की मात्रा कम होती है। ऐसे लोगों को यह रंगोली डिजाइन पसंद आएगा। इसे बनाने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें हर तरह के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

peacock freehand rangoli designs
इस रंगोली डिजाइन को बनाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है, क्योंकि इसमें आपको काफी कुछ बनाना पड़ेगा। लेकिन मानिए यह आपके आंगन को और भी सुंदर बना देगा।

beautiful peacock rangoli designs with colours
मोर रंगोली में फ्लावर दिखाने के लिए आप इस डिजाइन को बना सकती हैं। इसमें पहले मोर बनानी है फिर पंख बनाने के बाद फ्लावर और पत्तियां बनानी हैं। कलर का सिलेक्शन आपकी रंगोली को खूबसूरत और यूनिक दिखाता है। इसलिए हम आप सोच समझकर ही कलर सिलेक्ट करें।

simple mor rangoli designs
मोर डिजाइ रंगोली का ये एक प्यारा डिजाइन है। इस डिजाइन को डॉट तरीके से आसानी से बनाया जा सकता है।

easy peacock rangoli design images
इस तरह की रंगोली के लिए आपको पहले मोर बनाना होगा। इसके बाद आपको आसपास पंख का डिजाइन बनाना है। इसे सुंदर बनाने के लिए आसपास फूल बनाएं। इसके बाद दीये लगाएं और इसे और ज्यादा अच्छा दिखाएं। इस तरह की रंगोली से आपका घर अच्छा नजर आएगा।

quick peacock rangoli designs
अगर आपके पास रंगों की कमी है और आपको 5 मिनट में रंगोली बनानी है तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। आपको ऐसी मोर वाली रंगोली ट्राई करनी चाहिए।
