जPanchamrit Recipe in Hindi (पंचामृत रेसिपी इन हिंदी): हर साल भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। जन्माष्टमी का पावन पर्व के अवसर पर भक्त भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार करते हैं, जिनमें पंचामृत का विशेष महत्व है। पंचामृत को 'पाँच अमृत' कहा जाता है, क्योंकि यह पाँच पवित्र सामग्रियों से मिलकर बनता है और इसे देवताओं का प्रसाद माना जाता है। कृष्ण अभिषेक के लिए तो प्रसाद के रूप में वितरण करने के लिए पंचामृत तैयार किया जाता है। इस जन्माष्टमी आप भी पंचामृत का प्रसाद कान्हा जी को भोग में लगा सकते हैं। देखें पंचामृत बनाने की विधि, पंचामृत की सामग्री, रेसिपी इन हिंदी, पंचामृत के पांच तत्व कौन से होते हैं।
पांच तत्वों से बना पंचामृत
सनातन धर्म में अभिषेक करने तो भोग, प्रसाद में चढ़ाने के लिए पंचामृत बनाया जाता है। इसमें पांच तत्व मिलाए जाते हैं, ये पांच तत्व अमृत समान माने जाते हैं। देखें पंचामृत कैसे बनाते हैं -
पंचामृत की सामग्री
- दूध – 1 कप (ताजा और शुद्ध)
- दही – 2 बड़े चम्मच
- शहद – 1 चम्मच
- गंगाजल या शुद्ध जल – 1 चम्मच
- चीनी या मिश्री – 1 चम्मच (भगवान को मिश्री अधिक प्रिय है)
- तुलसी के पत्ते (वैकल्पिक, लेकिन पवित्र माने जाते हैं)
पंचामृत बनाने की विधि
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक साफ कटोरी या बर्तन लेना है। जिसमें आपको थोड़ा सा दूध डालना है, दूध के साथ ही दही भी मिलाएं और अच्छी तरह से मिला लें। दूध और दही में शहद, गंगाजल तो मिश्री डालकर धीरे धीरे चला लें। और आखिरी में तुलसी के पत्तों के साथ भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें।
हिंदू धर्म में पंचामृत को अत्यंत पवित्र माना जाता है और मान्यता है कि इसका सेवन करने से पापों का नाश होता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह स्वास्थ्यवर्धक भी है क्योंकि इसमें प्राकृतिक मिठास और पोषक तत्व होते हैं। इस जन्माष्टमी पर भक्त इस पवित्र प्रसाद को बनाकर भगवान कृष्ण को अर्पित कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
