लाइफस्टाइल

अब झटपट तैयार करें पनीर गार्लिक बटर, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 7, 2025, 12:43 PM IST

पनीर की सब्जी भारत में लगभग हर घर में खाई जाती है। इसका सेवन लोग खूब चटखारे लेकर करते हैं। लेकिन एक ही तरह की पनीर की सब्जी खा खाकर लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको पनीर गार्लिक बटर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे हर कोई ऊंगलियां चाटकर खाना पसंद करेगा।

Image

Paneer Garlic Butter recipe

पनीर की सब्जी भला किसे खाना पसंद नहीं है। लेकिन घर पर एक ही तरह की पनीर की सब्जी खाकर लोग बोर हो जाते हैं, तो लोगों को रेस्ट्रां की सब्जी की याद आती है। ऐसे में सोचिए अगर घर पर ही आपको ढाबा स्टाइल पनीर सब्जी खाने को मिल जातए तो स्वाद दोगुना हो जाएगा। यहां हम आपको पनीर गार्लिक बटर सब्जी बनाने के आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। यहां से नोट कर लें पनीर गार्लिक बटर की रेसिपी।

सामग्री

250 ग्राम पनीर, चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ

4 बड़े चम्मच मक्खन

8-10 लहसुन की कलियाँ, बारीक कटी हुई

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स (वैकल्पिक)

नमक स्वादानुसार

काली मिर्च स्वादानुसार

धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई (गार्निश के लिए)

बनाने का तरीका

पनीर गार्लिक बटर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काट लें और फिर एक कटोरे में कॉर्नफ्लोर से कोट करें। इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर, अच्छी तरह मिक्स करें। अब एक पैन में बटर गर्म करें। फिर पनीर को मीडियम से तेज आंच पर पकाएं। जब पनीर सुनहरा भूरा हो जाए तो इसे निकाल लें। सब्जी बनाने के लिए प्याज टमाटर को एक साथ पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। इसके अलावा काजू को भी पानी डालकर पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब दोबारा पैन में बटर डालें और लहसुन को भूनें। जब ये भूना जाए तो इसमें प्याज-टमाटर का पेस्ट डालें और फिर इसे अच्छी तरह से भूनें। जब पूरी तरह से पेस्ट पक जाए तो इसमें नमक, काली मिर्च, चिली फ्लैक्स और पनीर मसाला डालें। फिर काजू का पेस्ट डालें और इसे पकाएं। फिर इसे ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें और सर्व करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article