लाइफस्टाइल

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes in Hindi: भारत माता तेरी गाथा...इन खास संदशों से दें सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं, भेजें ये फोटोज, कोट्स, मैसेज, शायरी

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Wishes in Hindi: आज के ही दिन साल 1897 में उड़ीसा के कटक में देश के वीर और भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था। उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए अहम लड़ाई लड़ी थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्कूलों, कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Image

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Prakram Diwas 2024 wishes: 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जी की 128वीं जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के ही दिन साल 1897 में उड़ीसा के कटक में देश के वीर और भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था। उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए अहम लड़ाई लड़ी थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्कूलों, कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके जरिए बच्चों को सुभाष चंद्र बोस के बलिदान के बारे में बच्चों को बताया जाता है। इसके साथ ही इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। अगर आप भी पर सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती और पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं। यहां देखें पराक्रम दिवस विशेज, कोट्स, शायरी, फोटोज, वीडियोज, GIF।

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Prakram Diwas 2024 wishes in Hindi

1. भारत माता तेरी गाथा

सब से ऊँची तेरी शान

तेरे आ गे शीश झुकाये

दे तुझको हम सब सम्मान

भारत माता की जय

पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Netaji Subhash Chandra Bose

Netaji Subhash Chandra Bose

2. गुलामी जिन्दा इंसान को भी लाश बना देती है

इसलिए अपनी व्यक्तिगत आजादी और

देश की आजादी के लिए

हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए

पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें

शहीदों के दिल में जो थी, वो ज्वाला याद कर लें

जिसमें बहकर आज़ादी पहुची थी किनारे तक

देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें

पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Parakram Diwas 2024 Wishes

Parakram Diwas 2024 Wishes

4. हौसला बारूद रखते हैं

वतन के कदमों में जान मौजूद रखते हैं

हस्ती तक मिटा दे दुशमन की

हम फौजी हैं फौलादी जिगर रखते हैं

पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

5.वो पराधीनता का दौर था, जब युवा आजादी को अपना लक्ष्य मानते थे

अब देश आजाद है, अब युवाओं का लक्ष्य, देश की तरक्की होनी चाहिए

पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Parakram Diwas 2024

Parakram Diwas 2024

6. जिस व्यक्ति के अंदर ‘सनक’ नहीं होती,

वो कभी महान नहीं बन सकता

लेकिन उसके अंदर, इसके आलावा भी,

कुछ और होना चाहिए

पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका कल आगाज आएगा,

मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा,

मैं रहूं या न रहूं पर ये वादा है तुमसे मेरा

मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा।

सुभाष चंद्र बोस जयंती की बधाई

Parakram Diwas 2024 Wishes in hindi

Parakram Diwas 2024 Wishes in hindi

8.आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,

शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे,

बची हो जो एक बूंद भी लहू की,

तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।

पराक्रम दिवस की बधाई

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article