Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: देश के स्वतंत्रता आन्दोलन के सबसे बड़े नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है। इस दिन को देशभर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आजादी के लिए कई बलिदान दिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। देश के लिए उनके बलिदान को आज भी याद किया जाता है। आजादी के महानायक रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देशभर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को मैसेज, फोटो, कोट्स, शायरी के जरिए पराक्रम दिवस की बधाई भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को पराक्रम दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो ये शायरी भेज सकते हैं।
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2024 Wishes Hindi Shayari
लिख रहा हूं मैं अजांम जिसका कल आगाज आएगा
मेरे लहू का हर एक कतरा इकंलाब लाएगा
मैं रहूं या न रहूं पर ये वादा है तुमसे मेरा कि
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा
पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें
जिसमें बहकर आज़ादी पहुंची थी किनारे पे
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें
पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti
जिस व्यक्ति के अंदर ‘सनक’ नहीं होती
वो कभी महान नहीं बन सकता.
लेकिन उसके अंदर, इसके आलावा भी
कुछ और होना चाहिए
पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं
हौसला बारूद रखते हैं
वतन के कदमों में जान मौजूद रखते हैं
हस्ती तक मिटा दे दुशमन की
हम फौजी हैं फौलादी जिगर रखते हैं

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2024
अपने पराक्रम से एक एतिहासिक कहानी लिख दिया,
नेताजी ने देश के नाम अपनी जवानी लिख दिया.
पराक्रम पर्व की शुभकामनाएं
वो पराधीनता का दौर था, जब युवा आजादी को अपना लक्ष्य मानते थे।
अब देश आजाद है, अब युवाओं का लक्ष्य, देश की तरक्की होनी चाहिए।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं
जिस व्यक्ति के अंदर ‘सनक’ नहीं होती,
वो कभी महान नहीं बन सकता।
लेकिन उसके अंदर, इसके आलावा भी,
कुछ और होना चाहिए।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं

Netaji Subhash Chandra Bose Shayari
देशभक्तों के खून में प्रेरणा बनकर आग लगाई है,
आजादी के खातिर ही नेताजी ने अपनी जान गवाई है.
पराक्रम दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं
