लाइफस्टाइल

नवरात्रि में पूरे 9 दिन रख रहे हैं व्रत तो क्या खाएं और क्या नहीं, पढ़ें खानपान से जुड़ी पूरी गाइड

Navratri Vrat Mein Kya Khayein Aur Kya Nahin: नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक व्रत रखने वाले लोगों के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी होता है। व्रत का मतलब भूखा रहना या खुद को कमजोर करना नहीं है। इस दौरान ऐसा भोजन करना चाहिए जो हल्का हो, पोषक तत्वों से भरपूर हो और आसानी से पच जाए, ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे। तो चलिए जानते हैं व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं।

Image

Navratri Vrat Mein Kya Khayein Aur Kya Nahin

Navratri Vrat Mein Kya Khayein Aur Kya Nahin: नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को खत्म हो रहे हैं। इस व्रत में कुछ लोग पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं, तो कुछ लोग केवल पहला और आखिरी नवरात्र का व्रत रखते हैं।

ऐसे में सही चीजों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। अगर इस दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए, तो तबीयत बिगड़ सकती है और शरीर में कमजोरी आ सकती है। पूरे 9 दिनों तक व्रत रखने वाले लोगों के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी है। व्रत का मतलब भूखा रहना नहीं, बल्कि हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना होता है। तो चलिए जानते हैं नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें।

उवापस से पहलें जानें नवरात्रि व्रत के कुछ नियम - Navratri Vrat Ke Niyam

  • नवरात्र में सात्विक भोजन का ही सेवन करें। गेहूं और चावल से बना भोजन न खाएं।
  • व्रत में मांस, मछली, अंडे या किसी भी नॉन-वेज आइटम का सेवन न करें।
  • इस दौरान शराब और धूम्रपान से दूर रहें।
  • व्रत का भोजन बनाते समय हल्के मसालों का ही प्रयोग करें।
  • साधारण नमक की जगह सिर्फ सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें।

नवरात्र के व्रत में क्या खाएं (Navratri Vrat Mein Kya Khayein)

  • व्रत के दौरान आप केला, सेब, संतरा, अनार, पपीता, चीकू जैसे फल खा सकते हैं। ये तुरंत ऊर्जा देते हैं और पेट भी भरा रखते हैं।
  • कुट्टू का आटा और सिंघाड़े का आटा इस्तेमाल करके पूड़ी, पराठे, चीला या पकौड़े बना सकते हैं।
  • साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा या साबूदाने की खीर व्रत में काफी पसंद की जाती है। ये हल्की होती हैं और आसानी से पचती हैं।
  • दूध, दही, पनीर, छाछ और लस्सी का सेवन कर सकते हैं। पनीर की सब्जी या पकौड़े भी बनाए जा सकते हैं। ये प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं।
  • आलू, शकरकंद, अरबी, कद्दू, लौकी जैसी सब्जियां व्रत में खाई जा सकती हैं। ध्यान रखें कि इन्हें सेंधा नमक और व्रत वाले मसालों (जैसे काली मिर्च, जीरा पाउडर) के साथ ही बनाएं।
  • बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • चौलाई के लड्डू भी व्रत में खाए जा सकते हैं।

नवरात्र के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए (Navratri Vrat Mein Kya Nahi Khana Chahiye)

व्रत के दौरान हमेशा यह सलाह दी जाती है कि अनहेल्दी चीजों से दूरी बनानी चाहिए और बार-बार खाने से परहेज करना चाहिए। नवरात्र व्रत के दौरान सामान्य नमक, गेहूं, चावल, दालों और बेसन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही तामसिक भोजन जैसे लहसुन-प्याज, मांसाहार और नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखें। साथ ही व्रत में बाहर का जंक फूड या ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से भी बचें।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article