लाइफस्टाइल

Narayan Murthy Motivational Quotes: छू सकेंगे आसमान की बुलंदियां, अगर मान ली Narayana Murthy की ये 8 बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 24, 2024, 10:03 AM IST

Narayan Murthy Motivational Quotes(नारायण मूर्ति के प्रेरक विचार): नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) का जन्म 20 अगस्त 1946 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। उनके अनमोल विचार युवाओं को काफी प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार।

Image

Narayana Murthy Motivational Quotes

Narayan Murthy Motivational Quotes(नारायण मूर्ति के प्रेरक विचार): इंफोसिस (Infosys) के सह-संस्थापक और बिजनेस की दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में से एक नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने जीवन में काफी संघर्षों का सामना कर ये मुकाम हासिल किया है। कर्नाटक के मैसूर में 20 अगस्त 1946 को जन्में नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) बचपन से प्रतिभाशाली छात्र रहे। उनकी बातें युवाओं को काफी प्रेरित करती है। वो अक्सर सपनों को पूरा करने पर जोर देते हैं। नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) के विचार को अपनाकर आप भी जीवन में सफल बन सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके (Narayana Murthy) कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे।

Narayana Murthy Motivational Quotes in Hindi

1. 'हमारी संपत्ति हर शाम दरवाजे से बाहर निकलती है. हमें सुनिश्चित करना होगा कि वह अगली सुबह वापस भी आए।'

2. 'पैसे की असली ताकत दूसरों को दान देने में ही है।'

3. 'हम ईश्वर में यकीन रखते हैं , बाकी सभी तथ्य जमा करते हैं।'

4. 'प्रगति अक्सर मन और मानसिकता के अंतर के बराबर होती है।'

5. 'एक मुमकिन असंभावना एक निश्चित सम्भावना की तुलना में बेहतर है।'

6. 'अगर संदेह में हों, तो तुरंत बता देना चाहिए।'

7. 'कैरेक्टर + अवसर = सफलता।'

8. 'आप अपने नाम की वजह से उत्कृष्ट नहीं बनते हैं, बल्कि श्रेष्ट गुणों की वजह से उत्कृष्ट बनते हो।'

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article