लाइफस्टाइल

बालों को बनाना चाहती हैं काला, लंबा और घना, तो इस तरह करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 15, 2024, 10:56 AM IST

Multani Mitti for Hair Care: हेयर फॉल एक आम समस्या बन चुकी है। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। वहीं कुछ लोग बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्या से परेशान हैं। अगर आप भी हेयर फॉल या डैंड्रफ से परेशान हैं तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें हेयर मास्क इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Image

Multani Mitti for Hair Care

Multani Mitti for Hair Care: मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल ज्यादातर लोग चेहरे से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। तेज धूप का सीधा असर हमारे बालों पर पड़ता है जिसकी वजह से ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। सदियों से भारतीय महिलाएं मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सौंदर्य के लिए करती आ रही हैं। बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद सहायक माना जाता है। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में जानिए किस तरह करें बालों पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल।

How To Use Multani Mitti For Hair In Hindi

मुल्तानी मिट्टी और ऐलोवेरा हेयर मास्क

बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी और ऐलोवेरा हेयर मास्क बेहद कारगर साबित होता है। इसके लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच नारियल तेल और करीब एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बालों पर 30 मिनट के लिए अप्लाई करें। इसके बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और आंवला हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच आंवला पाउडर, आधा चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों पर 20-25 मिनट के लिए अप्लाई करें। जब ये हल्का सूख जाए तो इसे पानी से धो लें।

बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे

हेयर फॉल करे कम

मुल्तानी मिट्टी बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और हेयर फॉल की समस्या से निजात दिलाता है। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।

डैंड्रफ

मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीफंगल गुण डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। अगर हफ्ते में आप दो बार मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं तो हैं तो डैंड्रफ की समस्या से तुरंत छुटकारा मिल सकेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article