लाइफस्टाइल

ब्लैकहेड्स के काले धब्बे को हटाना हो रहा है मुश्किल, तो आज ही ब्यूटी रूटीन में शामिल करें मुल्तानी मिट्टी से बना ये फेस पैक, जल्द मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 10, 2023, 04:04 PM IST

ब्लैकहेड्स चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देता है। ब्लैकहेड्स की परेशानी किसी भी मौसम में हो जाती हैं।

Image

ब्लैकहेड्स के लिए ऐसे तैयार करें मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे और शाइन करे। इसके लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार स्किन की सही देखभाल नहीं करने की वजह से नाक के पास काले धब्बे हो जाते हैं जिसे ब्लैकहेड्स कहा जाता है। ब्लैकहेड्स चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देता है। ब्लैकहेड्स की परेशानी किसी भी मौसम में हो जाती हैं। चेहरे के पोर्स बड़े होने और उनमें गंदगी भर जाने के कारण ब्लैलहैड्स की समस्या होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लैकहेड्स की समस्यो को दूर करने में मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बेहद कारगर माना जाता है। ऐसे में जानिए इस फेस पैक को तैयार करने का तरीका और इसको कैसे इस्तेमाल करें।

ब्लैकहेड्स के लिए ऐसे तैयार करें मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और चंदन का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और चंदन का फेस पैक तैयार करने के लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर को मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। इसे कुछ देर तक लगा रहने दें और फिर कुछ देर बाद पानी से इसे धो लें। ये पैक ब्लैकहेड्स को हटाकर स्किन को चमकदार बनाएगा।

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का फेस पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में टमाटर का पेस्ट मिलाएं और इसे मिक्सर कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। ब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएं। पैक को लगाने के बाद ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर हल्के हाथ से मसाज करें। 10 से 15 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें। ऐसा करने से जल्द ब्लैकहेड्स की समस्या दूर होगी।

मुल्तानी मिट्टी, शहद और पपीता का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी, शहद और पपीता का फेस पैक बनाने के लिए पपीता को मैश कर लें। अब इसमें शहद और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए गर्दन पर लगाकर छोड़े दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article