लाइफस्टाइल

जिंदगी में नया जोश भर देंगी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, सफलता खुद चूमेगी आपके कदम

Dr. APJ Abdul Kalam Motivational Quotes : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भले आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके अनमोल वचन आज लाखों युवाओं में एक नया जोश भर देते हैं। डॉ. कलाम अपने शानदार विचारों से लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। आज हम आपको डॉ. कलाम के 10 मोटिवेशनल कोट्स बताने जा रहे हैं।

Image

Motivational Quotes by APJ Abdul Kalam

Dr. APJ Abdul Kalam Motivational Quotes : देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से पहचान रखने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भला कौन नहीं जानता है। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का योगदान देश को हमेशा याद रहेगा। इसके साथ ही उनकी कही हुई बातें भी आज तक लाखों युवाओं के दिल में जोश भर देती हैं। देश के करोड़ों युवा आज भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। आज हम आपको डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के 10 मोटिवेशनल कोट्स बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में एक नई राह दिखाने का काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं उनके शानदार कोट्स...

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के 10 मोटिवेशनल कोट्स - 10 Motivational Quotes by Dr. APJ Abdul Kalam

सपना वो नहीं जो आप सोते वक्त देखते हैं, सपना वो है जो आपको सोने न दे।

अगर सूरज की तरह चमकना है, तो पहले सूरज की तरह जलना होगा।

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

आपको अपने सपनों को सच करने से पहले सपनों को देखना होगा।

सोच को अपना हथियार बनाइए, यह आपको सफलता दिलाएगी।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार

छोटा लक्ष्य अपराध है, हमेशा बड़ा सोचो।

आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से आप अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं।

मुश्किलें जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन हार मानना जीवन का अंत है।

जिस व्यक्ति के पास धैर्य है, उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम की आखिरी बेंच पर बैठा हो सकता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article