लाइफस्टाइल

Motivational Shayari: हौसले को ऊंची उड़ान देती हैं ये बेस्ट 20+ मोटिवेशनल शायरी, छूना है आसमान तो एक बार पढ़ लें ये जुनून मोटिवेशनल शायरी हिंदी में

जीवन में दुख, तकलीफ, मुसीबत और परेशानी की परिस्थितियां आती रहती हैं। इनसे डर कर या हार कर भागने की जगह आपको अपना हौसला बनाए रखना चाहिए। यहां कुछ मोटिवेशनल शायरियां दी गई हैं जो आपको हिम्मत देंगी।

Image

Motivational Shayari in Hindi (मोटिवेशनल शायरी)

Motivational Shayari in Hindi: जीवन में उतार-चढ़ाव एक ही सिक्के के दो पहलू की तरह हैं। हर किसी के जीवन में ये दोनों ही चीजें आते रहती हैां। हम देखते हैं कि कई बार हमारा किया कोई बनता हुआ काम बिगड़ जाता है तो कभी वही काम बहुत अच्छा हो जाता है। साफ शब्दों में कहें तो हर दिन एक जैसा नहीं होता है। इसलिए, ज्यादा शिकायत करने, निराश होने, हार मानने से कोई फायदा नहीं है। ऐसा करने से तो बना काम भी बिगड़ जाता है। कोशिश करनी चाहिए कि जो मिले उसमें खुश रहें और हर दिन अच्छा करने की कोशिश करें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। अगर आपको लगता है कि आप खुद पर से विश्वास खो रहे हैं या निराशा के बीच फंस गए हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल कई मशहूर शायरों ने अपनी कलम से ऐसे शेर लिखे हैं जिसे पढ़कर आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। उन्हीं शायरों के 21 चुनिदा शेर हम आपके लिए लाए हैं:

Motivational Shayari (मोटिवेशनल शायरी)

कुछ लोग थे कि वक़्त के सांचे में ढल गए,

कुछ लोग थे कि वक़्त के सांचे में बदल गए।

मख़मूर सईदी

अब हवाएं ही करेंगी रौशनी का फ़ैसला

जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा।

महशर बदायुनी

Motivational Shayari

Motivational Shayari

इन्ही ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चांद निकलेगा

अंधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है।

अख़्तर शीरानी

जो तूफ़ानों में पलते जा रहे हैं

वही दुनिया बदलते जा रहे हैं।

जिगर मुरादाबादी

तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर

सरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर।

अमीर मीनाई

Best Shayari for Self Confidence in Hindi

बंदा तो इस इकरार पै बिकता है तेरे हाथ,

लेना है अगर मोल तो आज़ाद न करना।

नज़्म तबातबाई

Motivational Shayari in Hindi

Motivational Shayari in Hindi

अपना ज़माना आप बनाते हैं अहले दिल,

हम वो नहीं कि जिसको ज़माना बना गया।

जिगर मुरादाबादी

वही हक़दार हैं किनारों के,

जो बदल दें बहाव धारों के।

निसार इटावी

ख़ुदा तौफीक़ देता है जिन्हें, वो यह समझते हैं,

कि ख़ुद अपने ही हाथों से बना करती हैं तक़दीरें।

अफ़सर मराठी

Motivational Shayari in Hindi

तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरा

तिरे सामने आसमां और भी हैं।

अल्लामा इक़बाल

Motivational Shayari in Hindi 2 line

Motivational Shayari in Hindi 2 line

भंवर से लड़ो तुंद लहरों से उलझो

कहां तक चलोगे किनारे किनारे।

रज़ा हमदानी

हज़ार बर्क़ गिरे लाख आंधियां उठें

वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं।

साहिर लुधियानवी

मेरे टूटे हौसले के पर निकलते देख कर

उस ने दीवारों को अपनी और ऊंचा कर दिया।

आदिल मंसूरी

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।

बिस्मिल अज़ीमाबादी

Shayari for Motivation

हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं

हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं।

जिगर मुरादाबादी

हवा ख़फ़ा थी मगर इतनी संग-दिल भी न थी

हमीं को शमअ जलाने का हौसला न हुआ।

क़ैसर-उल जाफ़री

Best Motivational Shayari

गर शौके-तसादुम है तो टकराए जमाना,

इक उम्र में पत्‍थर का जिगर हमने बनाया।

सागर निजामी

देख यूं वक़्त की दहलीज़ से टकरा के न गिर,

रास्ते बंद नहीं सोचने वालों के लिए।

फारिग़ बुख़ारी

Best Shayari on Motivation

ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले

ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है।

अल्लामा इक़बाल

कहिए तो आसमां को ज़मीं पर उतार लाएं

मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए।

शहरयार

दाग़ दुनिया ने दिए ज़ख़्म ज़माने से मिले

हम को तोहफ़े ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले

कैफ़ भोपाली

लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर पल मोटिवेटेड रहना बेहद जरूरी होता है, इससे अपनी राह पर डटे रहने के लिए शक्ति मिलती है। जिंदगी मे कई उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, इनका सामना करने के लिए इंसान को कभी हार नहीं मानना चाहिए। हमेशा प्रेरित रहने के लिए आप ये बेहतरीन शेर और शायरियां पढ़ सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article