लाइफस्टाइल

अक्सर सुहागरात पर ये गलतियां कर बैठते हैं पुरुष, जान लें...नहीं तो बर्बाद हो सकती है पहली रात

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 29, 2025, 09:42 PM IST

सुहागरात हर शादीशुदा जोड़े के जीवन के सबसे खास पलों में से एक होता है। इसे कपल्स यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। इसकी प्लानिंग लगभग महीने भर पहले से ही करने लगते हैं। लेकिन पुरुष अक्सर अपनी सुहागरात पर ये गलतियां कर बैठते हैं।

Image

Untitled design

शादी का दिन हर कपल्स के लिए खास होता है और सुहागरात उस खूबसूरत सफर की शुरुआत का पल होता है। सुहागरात को लोग अक्सर शारीरिक संबंध से जोड़कर देखते हैं लेकि नयह रात न केवल प्यार और विश्वास का प्रतीक है बल्कि एक नए रिश्ते की नींव रखने का भी दिन माना जाता है। लेकिन कई पुरुष अपनी पहली रात को उत्साह, दबाव या गलत धारणाओं के चलते कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका खामियाजा उन्हें पूरी जिंदगी भुगतना पड़ता है।

सुहागरात को अक्सर ये गलतियां कर बैठते हैं पुरुष

जल्दबाजी में न खोए संयम

यह शायद सबसे बड़ी गलती है। फर्स्ट नाइट का मतलब सिर्फ शारीरिक संबंध बनाना नहीं होता, बल्कि यह एक-दूसरे को समझने, सहज होने और नए रिश्ते की शुरुआत करने का भी पल होता है। कई पुरुष शारीरिक संबंध बनाने की जल्दी करते हैं या अपनी पार्टनर पर दबाव डालते हैं, भले ही वे सहज न हों। इससे पार्टनर असहज या डरा हुआ महसूस कर सकती है। धैर्य रखें। अपनी पार्टनर से बात करें, उन्हें सहज महसूस कराएँ। हो सकता है कि उन्हें थोड़ी देर लगे या वे उस रात शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार न हों। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। "नहीं" का मतलब "नहीं" होता है।

बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना

अक्सर फिल्मों और कहानियों को सुनकर लोग सुहागरात को लेकर अलग अलग तरह की धारनाएं बना लेते हैं। खासकर अर्रेंज मैरेज में, जिसकी वजह से आपकी पार्टनर अनकम्फर्टेबल या नर्वस हो सकती है। ऐसे में खुद से ज्यादा उनके बारे में सोचना चाहिए। उन्हें कम्फर्टेबल बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

शराब या किसी नसीले पदार्थ का सेवन

नर्वसनेस कम करने के लिए कुछ लोग शराब या अन्य पदार्थों का सहारा लेते हैं, जो गलत हो सकता है। अत्यधिक शराब पीने से निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और पार्टनर के प्रति असंवेदनशील व्यवहार हो सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article