Mahavir Jayanti Rangoli (महावीर जयंती रंगोली डिजाइन फोटो): जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती आज के दिन मनाई जा रही है। भौतिक सुखों का त्याग कर अध्यात्म और तप की राह पर चलने वाले महावीर स्वामी ने अपने ज्ञान के माध्यम से समाज का उद्धार किया है। ऐसे में भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर अपना आंगन सजाकर उनकी उपासना करने से बेहतर क्या हो सकता है। यहां देखें महावीर जयंती की रंगोली डिजाइन्स, जो बिगिनर्स भी बड़ी ही आसानी से बनाकर अपना आंगन सजा सकते हैं।
महावीर जयंती 2024 रंगोली डिजाइन फोटो, Mahavir Jayanti Rangoli

Mahavir Jayanti Rangoli
महावीर जयंती पर बनाने के लिए कमल के फूल पर विराजमान महावीर स्वामी की ये सिंपल सी रंगोली का डिजाइन बनाना एकदम बेस्ट रहेगा। बिगिनर्स भी ऐसी वाली रंगोली का डिजाइन बड़ी आसानी से बना सकते हैं। आप बैकड्रॉप में सूर्य की किरणे भी बना सकते हैं।

Mahavir Jayanti 2024
अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महावीर स्वामी की जयंती पर ऐसी वाली प्यारी सी रंगोली भी बनाई जा सकती है। आप रात के बजाय दिन वाली रंगोली भी अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते हैं।

Latest Rangoli designs
महावीर स्वामी की जयंती पर आप महावीर भगवान का जयकारा लगाती हुई ऐसी वाली रंगोली का डिजाइन भी बनाकर अपने आंगन की शोभा बढ़ा सकते हैं।

Rangoli designs for Mahavir Jayanti
अपने शिष्य को आशीर्वाद देते महावीर स्वामी की ये रंगोली और अहिंसा का पाठ पढ़ाती सिंपल सी ऐसी रंगोली भी महावीर जयंती के उपलक्ष में अच्छी लगेगी।

Rangoli design photo
फूलों और पत्तियों के साथ वाली ये गोलाकर रंगोली भी बिगिनर्स आसानी से महावीर जयंती पर बना सकते हैं। जरूर ही आपको महावीर भगवान को समर्पित ये सिंपल, ईजी और लेटेस्ट पैटर्न की रंगोली का डिजाइन बनाना ही चाहिए। पहली और चौथी वाली रंगोली देखकर आपको भी बेशक ऐसा ही लगेगा मानो भगवान महावीर स्वयं आपके आंगन में ही अपना दिव्य तेज लिए विराजमान हो।
