Mahavir Jayanti Quotes in Hindi: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान महावीर (Lord Mahavira) का जन्म हुआ था और इसी उपलक्ष्य में महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल महावीर जयंती 21 अप्रैल को यानी आज मनाई जा रही है। महावीर जयंती जैन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। भगवान महावीर ने 12 सालों के कठिन तपस्या के बाद अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त किया था। यहां हम आज आपके लिए भगवान महावीर के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जिन्हें शेयर कर आप अपनों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Mahavir Jayanti Quotes in Hindi
1. हर जीवित प्राणी के प्रति दयाभाव ही अहिंसा है। घृणा से मनुष्य का विनाश होता है। सभी जीवित प्राणियों के प्रति सम्मान का भाव ही अहिंसा है। शांति और आत्मनियंत्रण ही सही मायने में अहिंसा है।
2. सभी मनुष्य अपने स्वयं के दोष की वजह से ही दुखी होते हैं और वे खुद अपनी गलती सुधारकर प्रसन्न हो सकते हैं। स्वयं से लड़ो, बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना? जो स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेगा उसे आनंद की प्राप्ति होगी।
3. आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है। असली शत्रु अपने भीतर रहते हैं। वे शत्रु हैं- लालच, द्वेष, क्रोध, घमंड और आसक्ति और नफरत।
4. आत्मा अकेले आती है अकेले चली जाती है, न कोई उसका साथ देता है न कोई उसका मित्र बनता है।
5. अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है अत: हमें 'जियो और जीने दो' के संदेश पर कायम रहना चाहिए।
6. प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदमय है। आनंद बाहर से नहीं आता।
7. खुद पर विजय प्राप्त करना, लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।
