लाइफस्टाइल

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi: कमजोर कभी माफी नहीं मांगते... इन कोट्स के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 76वीं पुण्यतिथि पर दें श्रद्धांजलि

Mahatma Gandhi Quotes, Messages, Photos Download: महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि के मौके पर आप उनके कोट्स, फोटोज, स्टेटस, मैसेजेस अपने करीबियों को भेजकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

Image

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 76वीं पुण्यतिथि पर दें श्रद्धांजलि।

Mahatma Gandhi Quotes, Messages, Photos Download: राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की आज 76वीं पुण्यतिथि (mahatma gandhi death anniversary) है। आजादी के बाद 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी (mahatma gandhi) की हत्या कर दी थी। आज का दिन इतिहास में काले अध्याय के रूप में भी दर्ज है। गांधीजी की हत्या के बाद से 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज महात्मा गांधीजी की 76वीं पुण्यतिथि के मौके पर आज हम आपके साथ उनके कोट्स, फोटोज, स्टेटस, मैसेजेस लेकर आए हैं, जिसे आप अपने करीबियों को भेजकर महात्मा गांधीजी की याद दिलाने के साथ बापू को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

महात्मा गांधी के कोट्स (Mahatma Gandhi Quotes in Hindi)

1. कमजोर कभी माफी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।

2. नारी को अबला कहना अपमानजनक है, ये पुरुषों का नारी के प्रति अन्याय है।

Mahatma Gandhi Quotes  3

Mahatma Gandhi Quotes 3

3. एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।

4. कोई काम करने से पहले विचार कीजिए, अगर आप सही राह पर हैं तो सफलता आप की है।

Mahatma Gandhi Quotes  4

Mahatma Gandhi Quotes 4

5. सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे महसूस करने का जरिया, विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता कि जननी है।

6. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।

Mahatma Gandhi Quotes  5

Mahatma Gandhi Quotes 5

7. धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।

8. गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।

Mahatma Gandhi Quotes 2

Mahatma Gandhi Quotes 2

9. हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा।

10. कोई कायर प्यार नहीं कर सकता है, ये तो बहादुर की निशानी है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article