लाइफस्टाइल

जीवन की कठिन डगर पर डगमगाने लगे कदम, तो याद कर लें बापू की ये बातें, यहां देखें महात्मा गांधी के अनमोल विचार

Mahatma Gandhi Quotes In Hindi: भले ही आज महात्मा गांधी के हम सभी के बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अनमोल विचार आज भी हमारे जीवन को एक नई दिशा देने में भूमिका निभात रहे हैं। उनके विचार विचार आज भी लोगों के जीवन को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।

Image

Mahatma Gandhi Quotes Vichar In Hindi

Mahatma Gandhi Quotes In Hindi: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें स्वतंत्रता दिलाने में बहुत अहम भूमिका निभाई थी यह तो हम सभी बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वह आजादी के संघर्ष में हिस्सा लेने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। देशा को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में उनकी भूमिका हमेशा नगण्य रहेगी। महात्मा गांधी का जन्म वर्ष 1869 में, 02 अक्टूबर को गांधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर जिले में हुआ था। इसलिए हर साल 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई जाती है।

आज भले ही महात्मा गांधी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्हें उनके अद्भुत विचारों के लिए आज भी जाना जाते हैं। उनका व्यक्तित्व और विचार बहुत ही प्रभावशाली साबित हुए हैं। उनके विचार नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हैं। महात्मा गांधी के अनमोल विचार आज भी लोगों के जीवन को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। उनकी बातें लोगों बेहतर जीवन जीने का सलीका सिखाती हैं। उनके विचारों को पढ़कर आप भी अपने जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं, यहां पढ़ें महात्मा गांधी के अनमोल विचार..

महात्मा गांधी के अनमोल विचार - Mahatma Gandhi Quotes Vichar In Hindi

1. बापू ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है, न कि सोना और चांदी.

2. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है। वह जो सोचता है, वह बन जाता है.

3. गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में.

4. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है. वह जो सोचता है, वह बन जाता है.

5. हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा.

6. कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है. क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है.

7. ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है. यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है.

8. आप जो करते हैं वह नगण्य होगा. लेकिन आपके लिए वह करना बहुत अहम है.

9. किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं.

10. कोई कायर प्यार नहीं कर सकता है; यह तो बहादुर की निशानी है.

11. धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है.

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article