Mahatma Gandhi Punyatithi Messages in Hindi: 30 जनवरी का दिन इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है। दरअसल 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी (Mahatma Gandhi Punyatithi) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज 30 जनवरी है और आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी (Mahatma Gandhi) की 76वीं पुण्यतिथि है। महात्मा गांधीजी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे, उन्होंने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीकों को अपनाया। हर साल 30 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया जाता है। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम आपके साथ गांधीजी के पुण्यतिथि मैसेजेस (Mahatma Gandhi Punyatithi Messages) शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मैसेजेस (Mahatma Gandhi Punyatithi 2024 Messages)
1. अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले महात्मा गांधी की आज 76वीं पुण्यतिथि है। देश आज उन्हें नमन कर रहा है और उनके योगदान को सलाम कर रहा है।
2. खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो। महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Mahatma Gandhi Punyatithi Messages 1
3. अहिंसा ही धर्म है, वही जिंदगी का एक रास्ता है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
4. श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें कोटि कोटि प्रणाम।

Mahatma Gandhi Punyatithi Messages 3
5. भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, सत्य व अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
6. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम।

Mahatma Gandhi Punyatithi Messages 4
7. महात्मा गांधी की आज 76वीं पुण्यतिथि है। देश आज उन्हें नमन कर रहा है और उनके योगदान को सलाम कर रहा है।
8. सत्य अहिंसा के थे वो पुजारी, कभी ना जिसने हिम्मत हारी, सौंप दी हमें आजादी, जनजन है जिसका आभारी। महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

Mahatma Gandhi Punyatithi Messages 5
9. कमजोर कभी माफी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है। महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
10. एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम।
