Mahashivratri 2024 Rangoli: 8 मार्च को देशभर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। यह खास दिन भोले बाबा को समर्पित होता है। इसलिए लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की चीजें करते हैं। कई लोग महाशिवरात्रि पर पूरे दिन व्रत रखते हैं, नंगे पांव मंदिर जाते हैं, भोले बाबा को बेल-पत्र और पसंदीदा प्रसाद चढ़ाते हैं। महाशिवरात्रि भारत में लगभग हर कोई शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए मंदिर जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का खास महत्व है, इसी दिन भोलेनाथ ने पहली बार शिवलिंग का अवतार लिया था। अगर आप भी भोले बाबा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो घर पर ही शिवलिंग का रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। घर में शिवलिंग का रंगोली डिजाइन बनाना बेहद शुभ माना जाता है।
1) चावल से बनाएं महाशिवरात्रि की रंगोली
सफेद रंग के शिवलिंग का एक खास महत्व होता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए आप महाशिवरात्रि घर में मंदिर के आगे सफेद रंग का रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। माना जाता है कि जो भी सफेद शिवलिंग के दर्शन करना है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसलिए इस तरह का रंगोली डिजाइन आपके लिए फायदेमंद होगा।

shiva rangoli with rice
2) फूलों से बनाएं शिवलिंग
अगर आपके पास महाशिवरात्रि के दिन ज्यादा समय नहीं है और आपको रंगोली बनाना भी नहीं आता है, तो आप फूलों से शिवलिंग का रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। फूलों की मदद से रंगोली बनाना बेहद आसान है। आप अलग-अलग रंग के फूलों से रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

shivling rangoli with flowers
3) थाली पर बनाएं शिवलिंग का डिजाइन
भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए आप तांबे की थाली पर शिवलिंग का डिजाइन बनाकर भोले बाबा के आगे रख सकते हैं। थाली में रंगोली डिजाइन बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि थाली में आपको छोटा ही शिवलिंग बनाना होगा। रंगोली को आप मोतियों से सजा सकते हैं।

unique shivling rangoli
4) बेल पत्ते के साथ बनाएं रंगोली का डिजाइन
शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसलिए आप इस तरह का रंगोली डिजाइन अपने घर में बना सकती हैं। बेल पत्र के अंदर अलग-अलग ऐसी चीजों का डिजाइन आप बना सकती हैं, जो भगवान शिव को प्रिय है। जैसे बेलपत्र के एक पत्ते में आप शिवलिंग दूसरे पत्ते पर भगवान शिव के नेत्र और तीसरे पत्ते में ऊं या केवल सांप का रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। आप चाहें तो सभी पत्तों में छोटे-छोटे शिवलिंग भी बना सकती हैं।

shiva belpatra rangoli
5) ऐसे शिवलिंग बनाना सबसे आसान
भले ही आपको शिवलिंग का यह डिजाइन देखकर मुश्किल लग रहा हो, लेकिन आप इसे स्केल और ढक्कन की मदद से आसानी से बना सकती हैं। ध्यान रखें कि आप रंग भरने के लिए बोतल का इस्तेमाल करें। इसे रंग फैलेगा नहीं।
mahadev easy rangoli
अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है और आप पूरा शिवलिंग नहीं बना पा रहे हैं, तो इसके लिए आप केवल शिवलिंग का ऊपर का डिजाइन बनाकर नीचे ऊँ नमः शिवाय लिख सकती हैं। आप चाहें, तो अंग्रेजी में Happy Mahashivratri भी लिख सकती हैं।
