Lohri Recipe Sarson ka saag recipe in hindi: लोहड़ी का त्योहार आने वाला है, ऐसे में अगर आपकी भी अभी अभी शादी हुई है और पहली लोहड़ी के जश्न के लिए घर में दावत है। तो नई दुल्हन को लोहड़ी पर ये स्पेशल साग बनाना ही चाहिए, पहली लोहड़ी पर सबको इंप्रेस करने के लिए यहां देखें सरसों के साग की आसान सी रेसिपी, जिसे खाकर घर आए मेहमान उंगलियां चाटते रह जाएंगे। देखें हिंदी में सरसों के साग की रेसिपी और सरसों का साग कैसे बनाते हैं, मक्के की रोटी की विधि।
Sarson Ka saag recipe in hindi for Lohri 2024
सामग्री
सरसों के हरे पत्ते- 500 ग्राम
पालक- 150 ग्राम
बथुआ- 100
टमाटर- 250 ग्राम
प्याज- 1
लहसुन- 3-4 कली
हरी मिर्च- 2-3
अदरक- 2 इंच का टुकड़ा
सरसों का तेल- 2 चम्मच
घी- 2 चम्मच
हींग- 2-3 चुटकी
जीरा- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
मक्के का आटा- 1/4 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
गुड़- 2 इंच का छोटा सा टुकड़ा
सरसों का साग बनाने की विधि
घर पर लजीज लोहड़ी स्पेशल सरसों का साग बनाने के लिए आपको सबसे पहले पालक, सरसों और बथुआ को पानी से अच्छे से धोकर साफ कर लेना होगा। और फिर उसके बाद अच्छे से काट लेना होगा। एक बार जब आपकी सब्जी कट जाए तब उसको कूकर में एक कप पानी ड़ालकर सीटी लगा आने तक पकने दें। एक सीटी लेकर कूकर बंद कर दें और बस अब बारी है सरसों के साग में तड़का लगाने की। तड़के के लिए सबसे पहले मिक्सी में प्याज, लहसुन, टमाटर, मिर्च तो अदरक ड़ालकर गाढ़ा पीस लें। और फिर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मक्के का आटा ड़ालकर थोड़ा भून लें और अलग रख दें। अब पैन में दोबारा तेल ड़ालें और हींग व जीरा का तड़का लगाएं, इस तड़के में आपका प्याज टमाटर वाला पेस्ट ड़ालना है और अच्छे से चला लेना है। मसाला पक जाएं तब आपको अपने उबले सरसों, पालक और बथुए को हल्का सा गुड़ के साथ ब्लैंड़ कर लें। और पैन वाले मसाले के साथ मिला दें, इसके ऊपर आपको स्वाद अनुसार नमक और भूना हुआ मक्की का आटा ड़ालना है। और बस मात्र 5-6 मिनट में आपका स्वादिष्ट सरसों का साग बनकर तैयार हो जाएगा। साग में आप ऊपर से देसी घी ड़ालकर मक्के की रोटी के साथ गर्मागरम सर्व करें।
