लाइफस्टाइल

Alia Bhatt Life Lessons: जिंदगी में आलिया भट्ट से सीखें बस ये 5 बातें, पहुंच जाएंगे सफलता के शिखर पर

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 26, 2024, 07:16 AM IST

Alia Bhatt Life Lessons: आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में आता है, जिन्होने अपने काम तो जिंदगी जीने के तरीके से बहुतों को प्रभावित किया है। ऐसे में यहां देखें आलिया भट्ट से सीखने की 5 मुख्य बातें, जो आपकी जिंदगी खुशी तो तरक्की से भर देगी।

Image

Life lessons to learn from alia Bhatt

Alia Bhatt Life Lessons: जिंदगी में सफल होने के लिए व निरंतर खुश रहने के लिए बहुत सारी चीजों को नजरअंदाज करना तो अपने काम पर ध्यान कर उसके बल बूते पर सबको चुप करना जरूरी हो सकता है। और यही आप बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट अपनी फिल्मों तो पर्सनल लाइफ के जरिए साबित करतीं आईं हैं। कम उम्र में ही अपने नाम का लोहा मनवाने वाली आलिया ने फिल्मी दुनिया में कदम शनाया के किरदार के साथ बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में रखा था। हालांकि उसके बाद की अपनी फिल्मों के माध्यम से आलिया ने हजारों लोगों को जिंदगी में हिम्मत देने और खुश रहना का मकसद पूरा किया है। ऐसे में यहां देखें आलिया भट्ट से सीखने की 5 मुख्य बातें, जो आपकी जिंदगी खुशी तो तरक्की से भर देगी।

आलिया भट्ट के क्या सीखें, Things to learn from Alia Bhatt

1. फिल्म हाईवे के माध्यम से आलिया ने सिखाया कि कैसे लाख विपरीत परिस्थिति में आपको हिम्मत रखनी जरूरी हो सकती है। परिवार का साथ छोड़ फिल्म में आलिया ने अकेले ही अपना ख्याल रखा और आत्म सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी। हर लड़की को आलिया भट्ट से हिम्मत का पाठ पढ़ना चाहिए और खुद के लिए लड़ाई करने में कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।

2. आलिया भट्ट का कई बार उनके बयानों के कारण मजाक बनाया जा चुका है। हालांकि उन बातों का बुरा मनाने तो हर किसी को गलत साबित करने के पीछे आलिया ने अपना समय बर्बाद नहीं किया। उसके बजाय आलिया ने अपने काम, अपनी विख्यात एक्टिंग से हर किसी के मुंह पर लगाम लगा दी। ऐसे में हमें भी जिंदगी के हर मोड़ पर इस बात को सीखना ही चाहिए कि, कैसे हर किसी को जवाब देना या उनकी बातें सुनना आपके लिए मायने नहीं रखना चाहिए।

3. डियर जिंदगी के माध्यम से भी आलिया ने जिंदगी के गहरी बातें आसानी से अपने फैंस को समझाई है। अक्सर ही हम अपने इमोशन्स को नजरअंदाज कर देते हैं, अकेलापन, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी चीजों को हल्के में ले लेते हैं। लेकिन आलिया ने सिखाया कि कैसे मेंटल हेल्थ जरूरी है और अपने एहसासों को परिवार तो थेरेपिस्ट के साथ साझा करना अत्यंत आवश्यक है न कि हर चीज अपने अंदर समेटने के। जिंदगी को खुलकर जीना जरूरी है, उसके हर एक रंग की चमक देखना कितना मनमोहक है।

4. आलिया को देख आपको हमेशा ही लगेगा कि, कैसे उन्होने आज तक अपने अंदर के मासूम बच्चे को जिंदा रखा है। जिंदगी में आप कितने भी बड़े हो जाए, अपने अंदर के बच्चे को, मासूम व्यक्ति को जीवित रखना बहुत जरूरी होता है। जिंदगी में बेशक ही आपको हमेशा फूलों से सजा बिस्तर नहीं मिलेगा, लेकिन हर स्थिति को स्वीकारना और बच्चे से मुस्कुराते चेहरे के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।

5. इसी के साथ आलिया से ये भी सीखना जरूरी है कि, बेशक समाज आपको बहुत अजीब अजीब पैमानो पर नापेगी। लेकिन आपको अपने आपको सही आंकना आना चाहिए।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article