Latest Blouse Design (लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन फोटो): साड़ी तो देसी डिजाइनर लहंगों का स्टाइल कभी भी फैशन से बाहर जा ही नहीं सकता है। खासतौर से शादी वाले सीजन में तो गर्ल्स पर सबसे शानदार बहुत ही कातिल लुक की साड़ी या लहंगा ही खिलता है। हालांकि साड़ी और लहंगे के लुक तभी उठकर आता है, जब उसके साथ पहना गया ब्लाउज एकदम एक नंबर हो। तो इस शादी सीजन कातिल वाले फिल्मी लुक के लिए अगर आप भी ब्लाउज तलाश रही हैं। तो ब्लाउज की ये वाली डिजाइन्स आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। जिनको आप साड़ी और लहंगे दोनों के साथ ट्राई कर सकती हैं। देखें लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन, ब्लाउज की डिजाइन नई, ब्लाउज बैक नेक डिजाइन इमेज।
Trending Latest Blouse Design Photo

Tamanna Bhatia
इस सीज़न के बेस्ट लहंगा ब्लाउज की तलाश है, तो तमन्ना भाटिया का ये रानी पिंक कातिल लुक वाला डोरी बैक ब्लाउज आपको झटपट से सिलवा ही लेना चाहिए। तमन्ना ने कर्व में वी शेप का नेक, फुल स्लीव्स और बैकलेस दो डोरी वाला लुक बखूबी स्टाइल किया है।

Ananya Pandey
अनन्या पांडे का ये ब्रालेट स्टाइल का ब्लाउज भी बहुत ही खूबसूरत सा गर्लिश लुक दे रहा है। पर्ल वर्क के स्वीटहार्ट नेक पतली डोरी वाले ब्लाउज को आप लहंगे के साथ भी कंट्रास्ट लुक में फ्लॉन्ट करें।

Janhvi Kapoor
जान्हवी का ये लहंगा बहुत ही ज्यादा वायरल हुआ है। और नये लुक के लिए आपको भी इस वाले लहंगा ब्लाउज को चटक मटक लुक के लिए ट्राई करना ही चाहिए। गोल्डन हैवी ज्वेलरी वर्क के साथ स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज और लटकन डोरी बैक बढ़िया ही लग रही है।

Mrunal Thakur
ये वाला ब्लाउज भी सिंपल और सुंदर लुक के लिए काफी प्यारा है। स्कूप नेक ब्लाउज इन दिनों बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में हैं। आप भी इसे गोल डोरी बैक वाले स्टाइल में सिलवाएं।

Khushi Kapoor
खुशी कपूर का ये वाला ब्लाउज एकदम ही प्रिंसेस लुक दे रहा है। स्कूप नेक स्टाइल में लेस की फुल स्लीव्स तो पर्ल चेन के साथ लगा हुआ ब्रोच वाला डिजाइन भी बहुत ही गजब लग रहा है। जरूर ही आपको ये सारे ही ब्लाउज डिजाइन्स जल्दी ट्राई करने चाहिए।
