Latest Bangles Design For Eid 2025 (लेटेस्ट बैंगल सेट चूड़ी डिजाइन फोटो): रमजान (Ramadan 2025) के पाक महीने के आखिरी दिन पर ईद अल फितर (Eid Ul Fitr) का त्योहार बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल रमजान 2 मार्च से शुरु हुआ था, वहीं इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक रमजान की ईद 30 या 31 मार्च को हो सकती है। रमजान के बाद रात को चांद का दीदार कर ईद होती है, ऐसे में ईद के त्योहार पर इबादत करने के साथ साथ घर की लेडीज का सजना संवरना तो खुशियां बांटना बनता ही है। ऐसे में चांद रात पर खूबसूरत दिखने के लिए अपने ईद उल फितर के स्पेशल शाही जोड़े के साथ ऐसी प्यारी प्यारी चूड़ियां खनकाना तो बनता है। जिनकी खनखन सुन शौहर के दिल में बहार आ जाए, देखें लेटेस्ट चूड़ी सेट, कंगन, बैंगल्स डिजाइन फोटो।
ईद 2025 चूड़ी बैंगल सेट डिजाइन, Bangles Designs for Eid Al Fitr 2025

Velvet Bangles Design
ईद के जोडे़े के साथ खूबसूरत सी चूड़ियां पहननी है, तो लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन में ऐसी वाली सॉलिड कलर की वेलवेट चूड़ियां बेस्ट होती हैं। जरूर ही आपको अभी से अपनी ईद ड्रेस की मैचिंग वाली चूड़ियां खरीद कर ऐसा सेट तैयार कर लेना चाहिए।

Bangles design for Eid 2024
ईद पर ट्रेडिशनल लुक के लिए कुंदन के कंगन पहनेंंगी तो भी लुक एकदम ही कमाल का आएगा। शाही लुक के लिए जरूर ही इन दिनों ट्रेंड में चल रहे, लटकन वाले कड़े-कंगन जरूर पहनें।

Oxidised Bangles for Eid
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का अपना अलग ही लुक आता है, खूबसूरत और बोहो लुक के लिए आप कलरफुल नहीं तो ऐसी लेटेस्ट स्टाइल वाली ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स भी पहन सकती हैं। ब्रेसलेट स्टाइल तो लटकन वाली चूड़ियां भी कमाल लगेंगी।

Metal Bangles
मैटलिक टच वाली ये गोल्ड और सिल्वर दोनों ही तरह की चूड़ियां ईद के लिए एकदम ही परफेक्ट हैं। सिंपल और सुंदर लुक के लिए गर्ल्स ये वाली चूड़ियां तो सेलेक्ट कर ही लें।

Eid Gold Kada Bangles
चूड़ियों का पूरा सेट नहीं पहनना है, तो आप सोने या कुंदन के ऐसे रॉयल लुक वाले कंगन भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं। ईद के जोड़ें के साथ कंट्रास्ट के ऐसे कड़े बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। जिन्हें आप अकेले पहनने के साथ साथ सादी चूड़ियों के साथ भी पहन सकती हैं।

Multicolor Kaanch ki chudiya
मल्टीकलर चूड़ियां भी ईद के लिए जबरदस्त रहेंगी, आप अपनी किसी भी रंग की ड्रेस के साथ ऐसी ढेर सारी मल्टीकलर कलर की चूड़ियां खनका सकती हैं।

Green Bangles for Eid Mubarak
ईद के त्योहार पर चांद का टुकड़ा लगना चाहती हैं, तो ईद ड्रेस के साथ ऐसी कांच की हरी हरी चूड़ियां फ्लॉन्ट करना बहुत ही शानदार हो सकता है। जरूर ही आपको ईद स्पेशल इस तरह की मल्टी पर्पस चूड़ी कंगन पहनना ही चाहिए।
