लाइफस्टाइल

Neckline Designs: सूट और कुर्ती के गले पर बनवाएं ऐसे स्टाइलिश डिजाइन, गर्मियों में कंफर्टेबल के साथ क्लासी लगेगी आप

Neckline Designs For Kurti And Suits: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर महिलाएं घर, ऑफिस या आउटिंग में कुर्ती और सूट में नजर आती हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ये ढीले और आरामदायक होते हैं। हालांकि, इस कंफर्टेबल लुक को नेकलाइन की मदद से लेडीज स्टाइलिश जरूर बना लेती हैं। यहां से आप कुछ ट्रेंडी और क्लासी नेकलाइन के डिजाइन्स देख सकते हैं।

Image

simple stylish neck designs for kurti and salwar suits

Neckline Designs For Kurti And Suits: गर्मियों का मौसम आते ही महिलाओं के वार्डरोब में सूट और कुर्तियां भर जाती हैं। अब हर साल वाले वही सिंपल और पुराने फैशन के कुर्ती और सूट तो आप पहन नहीं सकती हैं। ऐसे में आपको अपने सूट और कुर्ती के नेकलाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहिए। यहां हम आपके लिए सूट और कुर्ती के कुछ ट्रेंडी और खूबसूरत नेक डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आपको कंफर्टेबल भी रखेंगी और सुंदर भी दिखाएंगी।

Mandarin Collar Neck Design Kurti

Mandarin Collar Neck Design Kurti

वैसे तो देखने में आपको ये नेक डिजाइन कॉलर सा लग रहा होगा लेकिन असल में इसे Mandarin कॉलर कहते हैं। ये कॉलर जैसे ही होते हैं लेकिन खड़े और छोटे होते हैं। इस तरह की नेकलाइन आपके लुक को क्लासी और अट्रैक्टिव दिखाती है। ये नेकलाइन खासतौर से लंबी लड़कियों पर ज्यादा खिलते हैं।

Halter neck design Kurti

Halter neck design Kurti

इनदिनों हॉल्टर नेकलाइन वाले सूट और कुर्ती फैशन में हैं। ये लेटेस्ट फैशन है और खूबसूरत भी है। आपको बस हॉल्टर नेक के टाइप को पसंद करना है और टेलर भईया से सिलवा लेना है। यकीन मानिए गर्मी के लिए तो ये बेस्ट है।

Keyhole Kurti Neck Design

Keyhole Kurti Neck Design

इसे कीहोल नेकलाइन कहते हैं। इस तरह के नेक डिजाइन पिछले काफी समय से फैशन का हिस्सा है। गर्मियों के स्लीवलेस कुर्तियों में भी लड़कियां इसे बनवाती हैं। ये देखने में सिंपल और सुंदर लगते हैं।

v Kurti Neck Design

v Kurti Neck Design

वी नेक वाली कुर्ती और सूट तो आपने खूब पहने होंगे। आजकल सबसे ज्यादा तो ऐसी कुर्तियों का ही तो चलन है। आपको बस इसे थोड़ा सा डीप नेक बनवाना है।

Scallop Neck Kurti Design

Scallop Neck Kurti Design

इस तरह के फ्लोरल पैटर्न वाले नेकलाइन को Scallop Neck कहते हैं। ये देखने में फूल की कली जैसा दिखता है और आपकी सिंपल कुर्ती और सूट को भी स्टाइलिश लुक देता है। इसे आपको खासतौर से फ्रॉक सूट या शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती में ट्राई करना चाहिए, ये इन डिजाइन्स के सूट और कुर्ती के साथ ज्यादा अच्छा लगेगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article