लाइफस्टाइल

Kumar Vishwas Daughter Wedding: लाल जोड़े में दुल्हन बनीं कुमार विश्वास की लाडली अग्रता, बेटी की शादी में पापा ने लगाए ठुमके, देखें रॉयल शादी की झलक

Kumar Vishwas Daughter Wedding (कुमार विश्वास की बेटी की शादी): मशहूर कवि कुमार विश्वास की बिटिया अग्रता शर्मा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लेटेस्ट फोटो में लाल लहंगा पहने दुल्हन बनीं अग्रता काफी प्यारी लग रही हैं। देखें कैसे शाही अंदाज में हुई अग्रता-पवित्र की शादी।

Image

Kumar vishwas daughter agrata sharma wedding

Kumar Vishwas Daughter Wedding (कुमार विश्वास की बेटी की शादी): पिछोला झील के किनारे मशहूर हिंदी कवि और सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता डॉ कुमार विश्वास की लाडली बिटिया अग्रता शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल की सगाई की फोटोज पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रही हैं। और अब परिवार ने बहुत ही शाही अंदाज में उदयपुर के लीला पैलेस में तीन दिन की ग्रैंड शादी की है। जिसमें करीब 200 लोगों को बुलाया गया था और कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की थी। बिटिया की शादी के लिए कुमार विश्वास ने बहुत ही गजब के प्रबंध किए थे, हल्दी, मेंहदी से लेकर संगीत तक की वीडियो काफी वायरल हो रही है।

अग्रता और पवित्र की सगाई

Agrata Sharma Wedding

Agrata Sharma Wedding

पिछले साल अप्रैल में अग्रता और पवित्र की बहुत ही ग्रैंड सगाई और रोका की सेरेमनी हुई थी। लाल साड़ी में दुल्हन बनने को तैयार कुमार विश्वास की लाडली बिटिया बेहद प्यारी लगी थीं। वहीं सगाई के लिए दूल्हे राजा और होने वाले ससुर जी का सफेद कुर्ता पजामा भी गजब का लुक दे रहा था। सगाई के बाद अब शादी में भी पूरा परिवार बहुत ही खूबसूरत डिजाइनर कपड़ों में स्पॉट हुआ।

ऐसी रही अग्रता और पवित्र की शादी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अग्रता और पवित्र की शादी की इनसाइड फोटोज की एक झलक दिखाई जा रही है। वीडियो में साफ है कि हल्दी से लेकर मेहंदी और संगीत तक में परिवार ने कितना एन्जॉय किया है। बिटिया के ब्याह की खुशी कुमार विश्वास के चेहरे तो ठुमकों में साफ दिख रही है। वहीं सुरों से समा बांधने आए सोनू निगम तो कैलाश खैर का जलवा भी कम नहीं था।

लाल जोड़े में दुल्हन बनीं अग्रता

Kumar Vishwas Daughter Agrata Sharma Wedding Photo

Kumar Vishwas Daughter Agrata Sharma Wedding Photo

दैनिक भास्कर की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट में अग्रता और पवित्र की शादी की फोटो साझा की गई है। जिसमें ट्रेडिशनल लाल लहंगे में दुल्हन बनीं अग्रता तो गोल्डन शेरवानी में दूल्हे राजा शानदार लग रहे हैं। अग्रता ने खास गोल गले का ब्लाउज और गोल्डन जरी वाला घेरदार लहंगा राजस्थानी कुंदन जडाऊ ज्वेलरी संग फ्लॉन्ट किया था। वहीं बहन की शादी में कुहू का लहंगा और दुल्हन के मम्मी पापा का लुक भी शानदार रहा है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article