लाइफस्टाइल

Child Care Tips: अगर आपके छोटे बच्चे की नाक हो गई है बंद तो इन तरीकों से समस्या को करें दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2022, 05:44 PM IST

Parenting Tips: बच्चों की इम्यूनिटी बड़ों के कंपेरिजन में काफी कम होती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में उनका खास ध्यान रखना पड़ता है। जिसके लिए फिर आपको दवाईयों का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको इसके अलावा और भी तरीके बताएंगे। जिसके जरिए आप बच्चों का खास ध्यान रख सकते हैं।

Image

सर्दियों में बच्चों की नोज ब्लॉक होने पर करें ये उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में बच्चे को कैसे रखें सुरक्षित
  • बच्चों की नाक बंद होने पर करें ऐसे इलाज
  • सर्दी में बच्चो जुकाम से इस दे राहत

Parenting Tips: बढ़ती सर्दी के कारण हर कोई परेशान है। इस ठंड ने सबकी कुल्फी जमा रखी है। ऐसे में सोचिए बच्चों का क्या हाल हो रहा होगा। क्योंकि उन्हें तो बड़ो से ज्यादा ठंड लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी पावर बड़े लोगों से कम होती है। जिसके कारण उन्हें कोल्ड की समस्या सबसे पहले होती है। जिससे उनकी नाक बंद हो जाती है और वो परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आपको कुछ तरीके बताते हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने बच्चे की नाक बंद होने से बचा सकते हैं।

सर्दियों में बच्चों को ऐसे रखें सुरक्षित

बच्चों की करें तेल मालिश

सर्दी के मौसम में नियमित रूप से बच्चों की तेल मालिश करनी चाहिए। जिसके लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मालिश करते वक्त आपको बच्चे के नाक, माथे और छाती के पास तेल जरूर लगाना चाहिए। इससे उन्हें नाक बंद होने की समस्या बहुत कम होती है। ये एक घरेलु नुस्खा है जिसे हर मां इस्तेमाल कर सकती है।

बच्चों को स्टीम दें

बच्चों को जब सर्दी-जुकाम हो जाता है तो हम ये सोचते हैं कि, बच्चों को ऐसा क्या दें की वो ठीक हो जाए। ऐसे में आप उन्हें स्टीम दे सकते हैं। इसे देने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। इससे छाती पर जमा बलगम पिघल जाता है और बच्चे को सांस लेने में तकलीफ नहीं होती है। इसलिए आप घर पर स्टीमर के जरिए बच्चों को धीरे-धीरे स्टीम दे सकते हैं। ये आप अगर दिन में दो बार देंगे तो बच्चे को सर्दी-जुकाम से जल्दी आराम मिलेगा।

गर्म कपड़े पहनाकर रखें

बच्चे अकसर ज्यादा कपड़े पहनना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आपको ही उन्हें गर्म कपड़ों से पैक करके रखना होगा। इसके लिए आप उन्हें इनर, हाईनेक और स्वेटर पहनाए। इससे उनका शरीर गर्म रहेगा और छाती ठकी रहेगी। जिससे उनके अंदर ठंड भी नहीं बैठेगी और उनकी नाक भी बंद नहीं होगी। इसे तो आपको जरूर करना होगा। वरना आपका बच्चा बीमार पड़ सकता है।

बच्चों को नीलगिरी तेल लगाएं

नीलगिरी तेल के बारे में बहुत कम लोगों ने सुना होगा। लेकिन ये बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको लगाने से बच्चों को कभी भी सर्दी की समस्या नहीं होती है। अगर आपके बच्चे को नाक बंद या जुकाम की समस्या हो रही है तो आप इसका इस्तेमाल जरूर करें। इसकी 2 से 3 बूंदे आप अपने बच्चे की नाक में डाले जिससे आपके बच्चे की नाक खुल जाएगी और उसे सांस लेने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।

बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए आपको उनका एक्स्ट्रा ध्यान रखना होगा। जिससे उन्हें कभी भी सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी ना हो। जिसके लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article