Night Gel Cream: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे के जरिए स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है घर की रसोई में एक ऐसा मसाला है जो स्किन की रंगत को साफ करने में मददगार साबित होता है। इस चीज का नाम है केसर। केसर का इस्तेमाल आप स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं। ये पिग्मेंटेशन को कम करने में सहायक है। इसका नाइट क्रीम इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को हाइड्रेट कर सकती हैं और साथ ही स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए केसर से बनाएं नाइट जेल क्रीम - Kesar Night Gel Cream for Glowing Skin
केसर से नाइट जेल क्रीम तैयार करने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी।
1 चुटकी केसर
4 टिशू पेपर
एलोवेरा जेल
बादाम का तेल
1 विटामिन ई की गोली
1 छोटी सी डिब्बी
नाइट क्रीम तैयार करने का तरीका
सबसे पहले एक तवा लें और उसे गैस पर चढ़ाएं और इस पर कुछ टिशू पेपर रख लें। अब इस पर एक चुटकी केसर डालकर गर्म करें। इसके बाद इसे किसी डिब्बी डालें और उसमें एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और विटामिन ई को अच्छी तरह मिला लें। अब इस नाइट क्रीम को रोजाना सोने से पहले लगाएं।
केसर नाइट जेल क्रीम के फायदे
ग्लोइंग स्किन
केसर नाइट क्रीम का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग होती है और पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। विटामिन ई और एवोलेरा चेहरे की रंगत को साफ करने के साथ साथ स्किन टोन को लाइट करता है जिससे चेहरे पर निखार आता है।
झुर्रियों को करे कम
केसर नाइट जेल झुर्रियों की समस्या को दूर करने में सहायक साबित होता है। ये चेहरे पर कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है। इसके अलावा ये स्किन को हाइड्रेट भी करता है जिससे स्किन की नमी बरकरार रहती है और फाइन लाइन्स दूर होते हैं।
