Kartik Purnima Rangoli design (कार्तिक पूर्णिमा की रंगोली): हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा की तिथि का बहुत महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु तो तुलसी मां की भी पूजा होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है। आज हर जगह बड़ी धूम-धाम से पूर्णिमा तिथि का जश्न नदी पर स्नान और दीप जलाकर किया जाता है। यहां देखें कार्तिक पूर्णिमा का पावन अवसर पर बनाने के लिए सिंपल रंगोली डिजाइन्स, कार्तिक पूर्णिमा 2023, तुलसी पूजन रंगोली बिगिनर्स।
Rangoli Designs for Kartik Purnima

Kartik Purnima Rangoli designs
कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ की भी पूजा की जाती है। ऐसे में इस पावन तिथि पर घर आंगन में ये वाली रंगोली का डिजाइन बनाना एकदम ही जबरदस्त हो सकता है। आप अपनी पसंद से इस रंगोली के डिजाइन से कुछ चीजें हटा भी सकते हैं।

Happy Kartik Purnima rangoli
बिगिनर्स के लिए बहुत ही अच्छी सी सिंपल और सुंदर लुक वाली रंगोली का डिजाइन खोज रहे हैं। तो फिर ये वाली रंगोली बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। आप कमल, दीप तो तुलसी के पत्तों को और प्यारे स्टाइल में बना सकते हैं।

Tulsi Pujan Rangoli design
कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजन का भी महत्व होता है, ऐसे में आज के दिन मां तुलसा और कृष्ण जी के मोर पंख की ये रंगोली भी गजब लगेगी। आप इस रंगोली में नीले रंग का उपयोग कर भगवान कृष्ण-विष्णु की स्मृति उजागर कर सकते हैं।

Rangoli Designs for Kartik Purnima
सिंपल रंगोली तलाश रहे हैं, तो ये वाली हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा की रंगोली भी कुछ कम नहीं लगेगी। आप इसे असली फूल तो दीयों से भी सजा सकते हैं।

Kartik Purnima ki rangoli
कार्तिक पूर्णिमा की पावन बेला पर भगवान विष्णु का विधि विधान के साथ पूजन होता है। ऐसे में श्री विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ये वाली रंगोली का डिजाइन बनाया जा सकता है। आप ऐसी रंगोली फ्री हैंड से झटपट बना लेंगे। बेशक ही आज के दिन आपको इन चुनिंदा रंगोलियों में से किसी एक को चुन अपने आंगन की शोभा बढ़ानी ही चाहिए।
