बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है, लेकिन सर्दियों में ये समस्या काफी बढ़ जाती है। सर्दियों में डैंड्रफ होने की सबसे बड़ी वजह है गर्म पानी से नहाना और बालों को धोना। इसके अलावा गलत खान-पान, बालों की सही देखभाल ना करने की वजह से भी डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। डैंड्रफ की वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन इनसे निजात पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप डैंड्रफ की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
Coconut Oil For Dandruff Removal
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में नारियल तेल बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। इस मिश्रण को तकरीबन 1.5 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें। इससे डैंड्रफ की समस्या कम होगी।
अन्य नुस्खे
दही
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी दही को बालों पर अप्लाई करें। फिर इसे उंगलियों से मलते हुए धोएं। इससे डैंड्रफ कम होंगे। इसके अलावा आप दही में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं।
बेकिंग सोडा
डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। फिर इसे सिर पर लगाकर मलें और थोड़ी देर बाद धो लें। इससे स्कैल्प एक्सफोलिएट होगी और डैंड्रफ की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।
नीम
नीम की मदद से भी डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए नीम के पत्तों को पीसकर एक पेस्ट बना लें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। 30 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे डैंड्रफ कम हो जाएंगे।
