लाइफस्टाइल

Jokes on Friends: गोली ने गोगी से पूछ डाला ऐसा सवाल.. जवाब सुन हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप भी, देखें दोस्ती पर हिंदी के मजेदार चुटकुले

Jokes on Friends in Hindi (दोस्तों पर चुटकुले): दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते से ज्यादा खास होता है, प्यार तो खट्टी मीठी नोक-झोंक वाले इस रिश्ते में भरपूर मजा होता है। इस मजे को दुगना करने के लिए और लोटपोट होकर हंसने के लिए यहां देखें दोस्ती के चुटकुले, जोक्स इन हिंदी।

Image

Jokes on friends funny majedar chutkule in hindi mein

Jokes on Friends: जिस दोस्ती में पेट पकड़कर हंसना और हंसाना न हो, वो दोस्ती क्या दोस्ती है। दोस्तों के बीच जाकर बेशक मन हल्का और दिल एकदम खुश हो जाता है। दोस्ती वाले के रिश्ते का मतलब ही भाग दौड़ भरे दिन के बाद ढेर सारा प्यार, रोस्टिंग तो मजाक करना और जिंदगी का आनंद लेना होता है। अगर आपके पास भी ऐसे ही दोस्त हैं, जिनकी हर बात मजाक पर खत्म होती है या जिनके साथ रहना किसी फनी थेरेपी से कम नहीं है। तो उन दोस्तों को फोन पर आप ये दोस्ती वाले हंसा-हंसाकर पागल कर देने वाले जोक्स जरूर सुनाएं। देखें दोस्ती के चुटकुले, हिंदी में जोक्स, फ्रैंडशिप जोक्स लिस्ट।

दोस्ती पर चुटकुले जोक्स इन हिंदी, Jokes on Friends in Hindi

1. चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरुरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।

मिंटू- मतलब तुम मानते हो की मेरे पास जीनियस का दिमाग है?

चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।

2. पहला दोस्त- भाई ये बता I am going का मतलब क्या होता है?

दूसरा दोस्त - मैं जा रहा हूं।

पहला दोस्त - अरे! मैं 20 लोगों से पूछ चूका हूं, सब चले जाने की बात करते हैं लेकिन जवाब नहीं बताते..

3. मोनू को खुशी के मारे उछलते देख, दोस्त ने पूछा - क्या हुआ इतना खुश कैसे है?

मोनू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की...

शानू - वाह! क्या बात हुई?

मोनू - मैं बैठा हुआ था और लड़की बोली उठो ये लेडीज़ सीट है..

Hindi ke chutkule

4. पहला दोस्त – यार मुझे यकीन नहीं हो रहा है की तूने मुझे अपने घर बुलाकर इतनी बढ़िया दावत दी ।

दूसरा दोस्त – ये तो मेरा फर्ज था दोस्त

पहला दोस्त – मुझे एक चीज समझ नहीं आई यह तेरा कुत्ता मुझे देख के भौंक क्यों रहा है ?

पहला दोस्त – लगता है इसने अपनी प्लेट पहचान ली है... इससे पहले की काटे जल्दी से खिसक ले

5. गोली– यार कल तो तू बहुत मायूस था... आज इतना खुश कैसे है ?

गोगी - कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी।

गोली – अच्छा आज इतना खुश क्यों है... उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?

गोगी - नहीं यार...मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है

6. सर्वेश – तुझे मुझसे जो मांगना है मांग ले... तुझे सब मिलेगा

अवनीश – पैसा !

सर्वेश – पैसे को साइड में रख यार... इसके अलावा मांग जो मांगना है

अवनीश – तेरे साइड में रखे हुए पैसे

Jokes in hindi

7. दोस्त: मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं?

पप्पू: ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दें।

दोस्त: कोई बड़ी चीज बता…

पप्पू: तो फिर गोल्ड रिंग जाने दें, एमआरएफ का टायर दे दें…

8. अच्छे दोस्त कितना भी रूठे

उन्हें मना लेना चाहिये

क्यूंकि

वो साले अपने सारे राज जानते हैं!

9. सोनू अपने दोस्त रवि को ज्ञान बांट रहा था…

अगर परीक्षा में पेपर कठिन हो तो.

आंखें बंद करो,

गहरी सांस लो,

और जोर से कहो-

यह सब्जेक्ट बहुत मजेदार है। अगले साल फिर पढ़ेंगे।

10. राम - क्या कर रहे हो भाई?

श्याम - खा रहा हूं भाई...!

राम - अकेले-अकेले...?

श्याम - अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article