Jawed Habib Mustard Oil for hair (बालों के लिए सरसों के तेल के फायदे): खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषित हवा तो बिगड़ी हुई खानपान की शैली के कारण इन दिनों लगभग हर चार में से दो लोगों को बालों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सर्दियों में आमतौर पर बाल काफी रूखे, डैंड्रफ वाले हो ही जाते हैं। अगर आप भी इस मौसम में बालों की समस्या के बढ़ जाने से परेशान हैं, तो ऐसे में सेलिब्रिटी हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के रामबाण नुस्खे फॉलो करना एकदम ही बेस्ट है। यहां देखें विंटर्स में बालों की केयर कैसे करें, बालों में सरसों का तेल लगाने के फायदे।
भारत का तेल कौन सा है, Which Oil is Bharat ka tel
सर्दियों में रूखे, बेजान और रूसी भरे बाल हो गए हैं, तो जावेद हबीब द्वारा भारत का तेल माना जाना वाला तेल लगाना एकदम ही बेस्ट हो सकता है। जी हां भारत का तेल यानि की सरसों का तेल बालों में लगाने से बेशक ही आपकी बहुत सारी दिक्कतें हल हो सकती हैं। जावेद हबीब के मुताबिक आपको अपने बालों में सरसों का तेल ठंड के दौरान लगाना ही चाहिए। इस तेल को मसाज करते हुए आप केवल 5 मिनट लगाएं और बालों को शैंपू कर लें। और बस इसका शानदार असर देखिएं।
डैंड्रफ कैसे दूर करें, How to cure Dandruff
सर्दियों में अक्सर सिर में यानि की स्कैल्प में डैंड्रफ की समस्या हो ही जाती है और डैंड्रफ की मोटी परत धीरे धीरे जमने लग जाती है। जो हल्की सी कंघी करने पर भी साफ साफ नजर आती है, साथ ही साथ डैंड्रफ के कारण आपको खुजली भी हो सकीत है। इससे बचने के लिए सर्दियों में सिर धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि आप सर्दियों में हल्के गर्म या गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करके सिर धोएं।
Haircare tips for winter
इसी के साथ साथ आपको सर्दियों में लगभग हर दो दिन में बाल धोने ही चाहिए। नहीं तो बालों की हालत बहुत ज्यादा खराब हो सकती है। आप अच्छे से तेल लगाकर बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें, ताकि बालों में कचरा जमा न हो और आपको खुजली, डैंड्रफ और रूखे बालों की दिक्कत परेशान न करें। जावेद हबीब के मुताबिक आप सर्दियों में बालों में सरसों के साथ नारियल, प्याज का तेल, आंवले का तेल, जैतून का तेल, नीम का तेल और कैस्टर ऑइल लगा सकते हैं।
