लाइफस्टाइल

सिंदूरी साड़ी में मिसेज ठक्कर बनीं अंशुला, क्या मॉडर्न ब्राइड ने कॉपी किया करीना का 2 साल पुराना लुक

अंशुला कपूर ने कॉकटेल फंक्शन में सिंदूरी बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी थी। ऑफ-शोल्डर ड्रेप और स्टेटमेंट जूलरी ने उनके लुक को खास बनाया। यह स्टाइल कई लोगों को करीना कपूर के पहले के बनारसी साड़ी लुक की याद दिलाता है।

Image

Anshula Kapoor Reception

अंशुला कपूर ने अपने शादी के बाद वाले कॉकटेल फंक्शन के लिए पारंपरिक बनारसी साड़ी को बिल्कुल नए अंदाज में स्टाइल किया था। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में वे क्लासिक सिंदूरी लाल रंग की ब्रोकेड बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसे ऑफ-शोल्डर स्टाइल में ड्रेप किया गया है। इस मॉडर्न अंदाज ने उनके पूरे लुक को रॉयल और ग्लैमरस बना दिया।

हालांकि अंशुला का ये रिसेप्शन ब्राइड लुक देख, फैशन प्रेमियों को करीना कपूर का दो साल पहले पहना गया बनारसी साड़ी लुक याद आ गया। हालांकि दोनों ने अपने-अपने तरीके से इस क्लासिक साड़ी को स्टाइल किया था। देखें अंशुला कपूर का ब्राइडल रिसेप्शन लुक कैसा रहा।

सिंदूरी बनारसी साड़ी ने दिया रॉयल टच

अंशुला कपूर ने डिजाइनर अमित अग्रवाल की क्लासिक सिंदूरी लाल रंग की बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी थी। साड़ी पर सुनहरे धागों की बारीक बुनाई और पारंपरिक डिजाइन इसे शाही लुक दे रहे हैं। लंबा पल्लू और खूबसूरत बॉर्डर पूरे आउटफिट को और एलीगेंट और रॉयल बना रहे हैं।

ऑफ-शोल्डर ड्रेप लगा अट्रैक्टिव

अंशुला ने साड़ी को पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि ऑफ-शोल्डर स्टाइल में कैरी किया है। इस मॉडर्न ड्रेपिंग की वजह से क्लासिक बनारसी साड़ी को नया और फैशनेबल लुक मिला। यह स्टाइल पारंपरिक और वेस्टर्न फैशन का खूबसूरत मेल नजर आता है।

जूलरी ने पूरा किया ब्राइडल ग्लो

उन्होंने अपने लुक के साथ हरे पत्थरों वाला स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और हल्का मेकअप चुना। साफ-सुथरा हेयर बन और सॉफ्ट मेकअप की वजह से पूरा फोकस साड़ी और जूलरी पर बना रहता है। उनका ब्राइडल ग्लो तस्वीरों में साफ नजर आता है।

करीना कपूर का 2 साल पुराना लुक

करीना कपूर ने भी आज से 2 साल पहले फिल्म जगत में अपने 25 साल पुरे करने की खुशी में खास अपीयरेंस दिया था। जिसके लिए उन्होने काले और गोल्डन रंग की बनारसी ब्रोकेड साड़ी को ऑफ-शोल्डर अंदाज में स्टाइल किया था। करीना की साड़ी भी डिजाइनर अमित ने ही कस्टमाइज करके बनाई थी।

करीना की ब्रोकेड साड़ी को बनाने में 200 घंटे लगे थे। उनकी साड़ी हालांकि बहुत ही विंटेज थी। प्री ड्रेप्ड विंटेज हेरिटेज साड़ी गाउन का लुक बहुत हद तक अंशुला के लुक से मेल खाता है। हालांकि दोनों के लुक्स अपने अपने अंदाज में खूबसूरत हैं और यूनीक हैं। इसलिए इसे कॉपी कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह कहा जा सकता है कि दोनों ने एक जैसे फैशन ट्रेंड को अपने-अपने अंदाज में अपनाया।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article