Isha Ambani MET GALA 2024 Look: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बिटिया रानी यानी ईशा अंबानी का शादी से लेकर पार्टी तक हर लुक देखने लायक होता है। इस बार तो अंबानी परिवार की इस बेटी के मेट गाला में ही कहर ढा दिया। ईशा अंबानी इस साल मेट गाला 2024 का हिस्सा बनीं, जिसके बाद से ही उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। ईशा अंबानी इस साल की थीम और ड्रेस कोड के अनुसार तैयार नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन फ्लोरल गाउन कैरी किया, जिसे उन्होंने हैवी गोल्ड एसेसरीज के साथ कंप्लीट किया है। ईशा के गाउन पर फूलों और तितलियों को देखकर लोगों की निगाहें थम सी गई हैं। इतना ही नहीं ईशा अंबानी का अंदाज और स्टाइल इस पूरे लुक को और खूबसूरत बना रहा है। उनका ये लुक भारतीय शिल्पकारों की मेहनत को दिखाता है और काफी खास तरीके से तैयार किया गया है।
10000 घंटे में बना है ईशा अंबानी का गाउन
ईशा ने मेट गाला 2024 में जो आउटफिट कैरी किया है वो मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा और अनीता श्रॉफ का डिजाइन किया हुआ हैंड एम्ब्रायडेड साड़ी गाउन है। इस साल की मेट गाला थीम 'द गार्डन ऑफ टाइम' को फॉलो करने के लिए ये प्यारा और यूनिक गाउन तैयार किया गया। ईशा के इस साड़ी गाउन में नेचर का गौरव और पूरी लाइफ साइकिल को उतारने की कोशिश की गई है। बता दें कि इस बेशकिमती गाउन को बनाने में 10,000 घंटे से अधिक का समय लगा है।
