IRCTC Buddhist Heritage Package, Route and Ticket Price: साल का आखिरी यानी दिसंबर का महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस महीने पूरे देश में सर्दी का मौसम होता है। साथ ही हल्की गुनगुनी धूप में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। आप यदि धार्मिक यात्रा का मन बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) बौद्ध हेरिटेज का शानदार पैकेज लाया है। इस पैकेज में 10 रातें और 11 दिन आपको गौतम बुद्ध से संबंधित कई ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने को मिलेंगे।
आईआरसीटीसी बुद्धिस्ट हेरिटेज पैकेज (IRCTC Buddhist Heritage Package) की शुरुआत 20 दिसंबर 2022 से हो रही है। इसके लिए आपको दिल्ली से ट्रेन पकड़नी होगी। 10 दिन 11 रात की अवधि में आगरा, बोधगया, कुशीनगर, लुंबिनी, संकिसा, सारनाथ, श्रावस्ती, और वाराणसी का टूर कराया जाएगा। पैकेज के तहत आगरा में ताजमहल और आगरा फोर्ट दिखाया जाएगा। लुंबिनी में मायादेवी मंदिर, अशोक स्तंभ, महानिर्वाण मंदिर, अशोक स्तंभ, बुद्ध का स्तूप, नालंदा विश्विद्यालय और वाराणसी के घाट जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
इतनी है कीमत ( IRCTC Buddhist Heritage Package Prices)
आईआरसीटीसी के पैकेज में कई सुविधाएं मिलेगी। इसमें 3 स्टार डिलक्स एसी होटल से लेकर 4 स्टार सुपीरियर ए.सी. होटल शामिल होंगे। इसके अलावा लोकल जगह घूमने के लिए ए.सी कैब्स की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सभी यात्रियों का बीमा भी इसमें शामिल होगा। ये पैकेज दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी डीलक्स की है। सिंगल ऑक्यूपेंसी की कीमत 95,051 रुपए है। वहीं, डबल ऑक्यूपेंसी की कीमत 53,550 रुपए है। वहीं, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी की कीमत 41,055 रुपए है।
पैकेज की दूसरी सूपीरियर कैटेगरी है। इस कैटेगरी में सिंगल ऑक्यूपेंसी की कीमत 1,17,810, डबल ऑक्यूपेंसी की कीमत 64,260 रुपए है। वहीं, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी की कीमत 49,088 रुपए है।
