लाइफस्टाइल

होली के बाद Wife के साथ घूमें कश्मीर के ये सुंदर शहर, IRCTC के एयर टूर पैकेज की इतनी है कीमत

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 6, 2023, 12:44 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE for Srinagar, Gulmarg, Sonmarg, Pahalgam AFTER HOLI WITH WIFE: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 15 तारीख को बिहार की राजधानी पटना से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और पटना से दिल्ली से श्रीनगर आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE for Kashmir

Photo : iStock

IRCTC AIR TOUR PACKAGE for Srinagar, Gulmarg, Sonmarg, Pahalgam AFTER HOLI WITH WIFE: मार्च (March) के महीने में ही दिल्ली (Delhi) समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। रंगों का त्योहार होली (HOLI) भी 2 दिन बाद आने वाला है। वहीं अगर आप होली के बाद देश में ही कहीं घूमने (Travel) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया है, जिसमें आप श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JANNATE KASHMIR (EPA011) है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 15 तारीख को बिहार की राजधानी पटना से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और पटना से दिल्ली से श्रीनगर आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा। इस एयर टूर पैकेज के मील में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में आप श्रीनगर के साथ-साथ गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम घूम सकेंगे।

एयर टूर पैकेज की ये है खास बातें:-

  • 5 रात और 6 दिन का है एयर टूर पैकेज।
  • टूर पैकेज में घूम सकेंगे श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम।
  • मील में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर।
  • ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा।
  • पटना से 15 मार्च से शुरू होगा पैकैज।

आप इस टूर पैकेज में अपनी गर्लफ्रेंड, वाइफ या फिर फैमली के साथ आ सकते हैं। इस टूर पैकेज में आपको गर्मी से काफी राहत मिलेगी। अब बात अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 46,950 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 38,290 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 37,460 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 33,960 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 32,100 रुपए खर्च करने होंगे।

टूर पैकेजकीमत
सिंगल46,950
डबल शेयरिंग38,290
ट्रिपल शेयरिंग37,460
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड 33,960
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 32,100
अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article