IRCTC Air Tour Package For Dubai and Abu Dhabi From Bhopal: देश के बाहर घूमने वाले जगहों में दुबई (Dubai) बेहद खास जगह है। हर साल लाखों भारतीय (Indians) दुबई घूमने जाते हैं। अगर आप भी दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया है, जिसमें आप दुबई घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है।
IRCTC Air Tour Package For Dubai and Abu Dhabi
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Dazzling Dubai Tour Package Ex Bhopal है। आप इस एयर टूर पैकेज में अबू धाबी और दुबई घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और ये एयर टूर पैकेज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू होगा। ये एयर टूर पैकेज 1 फरवरी से शुरू होगा। मील की बात करें तो आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही इस पैकेज में दुबई के वीजा की फीस भी शामिल है।
अब अगर इस एयर टूर पैकेज की किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये टूर पैकेज 1,08,100 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग पर 1,04,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 1,03,900 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 2 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 92,500 रुपए और 2 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 73,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 2 साल तक के लिए बच्चे के लिए 31,000 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
