लाइफस्टाइल

Independence Day Hindi Quotes: देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जरूर पढ़े ये स्पेशल देशभक्ति के कोट्स, शायरी, विशेज

Independence Day 2024 Quotes (स्वतंत्रता दिवस कोट्स): भारत की आजादी का जश्न मनाने के लिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस साल भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन के उपलक्ष में आपको भी जरूर ये कोट्स, शायरी, विशेज पढ़नी चाहिए और अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भेज आजादी को सेलिब्रेट करना चाहिए।

Image

Independence day quotes in Hindi

Independence Day Quotes (स्वतंत्रता दिवस कोट्स): सालों तक अंग्रेजी हुकुमत से जंग लड़ने के बाद, भारत को आजादी की सुबह देखने को मिली थी। ऐसे में हमारे देश के वीरों के बलिदानों को तो इस देश गौरवशाली इतिहास को सलाम करने के लिए हर साल स्वतंत्रता दिवस का दिन मनाया जाता है। आजादी के इस त्योहार के दिन पर हर भारतवासी की छाती गर्व से चौड़ी रहती है, और इस साल हम देश का 78वां स्वंतत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर आपको भी अपने अपनों को ये शानदार कोट्स और शायरी भेज आजादी की बधाई देनी ही चाहिए। तो खुद पढ़कर भी इस देश पर गर्व करना चाहिए और देशभक्ति की लहर संग बहना चाहिए। यहां देखें हैप्पी इंडिपेंडेंस डे कोट्स, शायरी, विशेज, व्हाट्सएप इमेज।

स्वतंत्रता दिवस कोट्स, Happy Independence Day Quotes in Hindi

1. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते, कानून द्वारा प्रदान की गई कोई भी स्वतंत्रता आपके लिए किसी काम की नहीं है।" - बीआर अंबेडकर

2. "हमारा राष्ट्र एक वृक्ष की तरह है, जिसका मूल तना स्वराज्य है और शाखाएं स्वदेशी और बहिष्कार हैं।" -सुभाष चंद्र बोस

3. दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,

सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है !

Happy Independence Day !

4. "स्वतंत्रता और स्वतंत्रता से अधिक कीमती कुछ भी नहीं है।" - हो ची मिन्ह

5. कुछ नशा तिरंगे की आन का है

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा

नशा ये हिन्दुस्तान का है !

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

6. सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है

जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है

निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है

Happy Independence Day !

7. "सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाज़ू-ए-कातिल में है।” - रामप्रसाद बिस्मिल

8. "नए भारत का उदय किसानों की झोपड़ी से, हल पकड़ने वाले से, झोपड़ियों से, मोची से, सफाई करने वाले से हो।" -स्वामी विवेकानंद

9. इंकलाब जिंदाबाद..

Happy 78th Independence Day

10. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा"

Happy Independence Day के लिए आप भी अपने अपनों को ये कोट्स, विशेज जरूर भेजें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article