लाइफस्टाइल

सर्दियों में भूलकर भी रात को सोने से पहले ना करें ये गलतियां, नहीं तो स्किन की लग जाएगी वाट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 3, 2025, 05:14 PM IST

सर्दियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। ऐसे में नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है। यहां हम बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से पहले कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Image

skin care tips

सर्दियों में हमारी स्किन काफी ड्राई होती है। इससे हममे से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। इसलिए सर्दियों में स्किन की सही देखभाल करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए लोग मॉइस्चराइज समेत तमाम चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग रात को भी स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से पहले कौन कौन सी गलतियां आपके स्किन को डैमेज कर सकती है।

मेकअप रिमूव करना न भूलें

रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करना ना भूलें। ये आपकी स्किन को बुरी तरह डैमेज कर सकती है। रात को सोने से पहले आप मेकअप रिमूवर या फेस वॉश से मेकअप हटा सकते हैं।

नहीं करें गर्म पानी का इस्तेमाल

चेहरे को साफ करने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। ज्यादा गर्म पानी से चेहरा धोने से आपकी त्वचा की नमी खत्म हो सकती है। इसकी वजह से स्किन ड्राइनेस की चपेट में आ सकती है।

मॉइश्चराइजर

सर्दियों में रोजाना रात रो सोने से पहले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। रोजाना मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने से आपकी स्किन सॉफ्ट होगी।

फेस मास्क लगाकर न सोएं

कई बार लोग रिलैक्स महूसूस करने के लिए फेस मास्क लगाकर सो जाते हैं। लेकिन इन फेस मास्क में केमिकल होता है, जो स्किन को डैमेज कर सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article