लाइफस्टाइल

पाना चाहती हैं निखरी और ग्लोइंग त्वचा, तो रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 2, 2025, 05:20 PM IST

गर्मियों के मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। स्किन केयर के लिए लोग कई तरह के टिप्स फॉलो करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रोजाना चेहरे पर लगाकर आपकी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।

Image

Add a heading

गर्मी के मौसम में धूप, घूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की वजह से चेहरा डल और बेजान सा दिखने लगता है। इसकी वजह से चेहरे पर पिंपल,और दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने और चेहरे को चमकदार बनाने के लिए खास स्किन केयर रूटीन फॉलो किया जाता है। गर्मियों में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। चेहरे की सही देखभाल करने से त्वचा का नेचुरल ग्लो बरकरार रहता है। यहां हम 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप चेहरे की रौनक को बरकरार रख सकते हैं।

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें

मुल्तानी मिट्टी

टैनिंग और डल त्वचा से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले मुल्तानी मिट्टी का पतला लेप तैयार कर लगाएं। फिर इसे सूखने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। इससे चेहरा पूरी तरह साफ हो जाएगा।

गुलाब जल

स्किन के लिए गुलाब जल काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में निखरी त्वचा पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गुलाब जल को स्प्रे या कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। ये स्किन को हाइड्रेट करने के साथ साथ गंदगी साफ करने का काम करेगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। ऐसे में सोने से पहले त्वचा पर एलोवेरा जेल भी लगाया जा सकता है। इससे चेहरे को ठंडक मिलती है और त्वचा गहराई से साफ होता है।

विटामिन ई

विटामिन ई ऑयल स्किन को ग्लोंइग और हेल्दी बनाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए रात को सोने से पहले विटामिन ई ऑयल की कुछ बूदों को चेहरे पर लगाकर मालिश करें और सुबह धो लें। ये त्वचा को मॉइस्चराइजर करेगा।

मॉइश्चराइजर

त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए रात को सोने से पहले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article