लाइफस्टाइल

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा दूध, बस इस तरह तैयार करें दूध से फेस पैक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 14, 2024, 07:19 AM IST

दूध सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दमकती त्वचा पाने के आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दमकती त्वचा के लिए किस तरह करें दूध का इस्तेमाल।

Image

milk face pack to get natural glowing skin

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए लोग पार्लर जाकर खूब पैसे खर्च करते हैं या फिर बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये स्किन को फायदे पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाता है। इनमें केमिकल होता है जो स्किन को डैमेज कर देता है। ऐसे में आप स्किन की देखभाल के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन की रंगत भी साफ होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्किन पर किस तरह आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें फेस पैक बनाने का सही तरीका।

दूध-हल्दी

कच्चा दूध स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। दूध-हल्दी का फेस पैक तैयार करने के लिए एक कटोरी में दो स्पून कच्चा दूध लें। फिर इसमें एक स्पून हल्दी, एक स्पून नींबू का रस और एक स्पून मुल्तानी मिट्टी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। इससे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे और कालेपन से छुटकारा मिलेगा।

दूध-बेसन

इस फेस पैक को बनाने के लिए दो स्पून कच्चा दूध, एक स्पून बेसन और एक स्पून नींबू के रस को अच्छी तरह मिला लें। फिर इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत साफ होती है। इसके साथ ही दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है।

दूध-शहद

दूध-शहद का फेस पैक भी स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक है। इसके लिए एक कटोरी में 2 स्पून कच्चा दूध, दो स्पून शहद और एक स्पून नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई करें। 20-25 मिनट के लिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें। फिर इसे धो लें। कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article